scriptआज का राशिफल: जानिए क्या होगा आज, महिलाओं के लिए आज का दिन सफलता की कुंजी साबित होगा | 2 december aaj ka rashifal | Patrika News

आज का राशिफल: जानिए क्या होगा आज, महिलाओं के लिए आज का दिन सफलता की कुंजी साबित होगा

locationहोशंगाबादPublished: Dec 02, 2018 01:35:04 pm

Submitted by:

poonam soni

महिलाओं के लिए आज का दिन सफलता की कुंजी साबित होगा

rashifal

आज का राशिफल: जानिए क्या होगा आज, महिलाओं के लिए आज का दिन सफलता की कुंजी साबित होगा

होशंगाबाद। 2 दिसंबर यानि आज का राशिफल मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर और शुभ संकेत लेकर आ सकता है। ज्योतिषाचार्य जय नारायण तिवारी के अनुसार १२ राशियों के जातकों के लोगो में से कुछ लोगों की राशि के जातकों के साथ उनके घर व जीवनसाथी तनाव लेकर आ सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन सफलता की कुंजी साबित हो सकता है। तो अरइए जानते है कैसा रहेगा आज का दिन।
यें रहे राशि
मेष राशि
मेष राशि के लोगो के लिए आज का दिन बेहतर होगा। साथ ही किसी निजी मामलों में पडऩे से बचे। जीवनसाथी या घर का कोई अन्य सदस्य आपको लगातार तनाव दे सकता है। प्रेमी के तरफ से किसी ऐसे काम की अपेक्षा जिसके लिए आप तैयार नहीं हैं आपको परेशान कर सकता है। कहीं निकलने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें अन्यथा बीच रास्ते दिक्कतें हो सकती है। किसी अप्रत्याशी श्रोत से आमदनी हो सकती है।
वृष राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिएआज का दिन कार्यस्थल पर अपनी स्थिति सुरक्षित हो सकती है। सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाकर रखने के कारण आपका काम काज अच्छा रह सकता है। पसंद में समानता के माध्यम से अपनी मानसिकता से मेल खाने वाले लोगों से दोस्ती हो सकती है। विदेश या किसी अन्य शहर में रहने वाले रिश्तेदार के घर आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है। रोमांटिक मोर्चे पर जिस अवसर का आपको इंतजार था, वो पूरा हो सकता है। आप में से कुछ लोग अपने परिवार के साथ कहीं घुमने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के जीवन शैली में हो रही उन्नति वित्तीय अस्थिरता को जन्म दे सकती है। किसी निजी संबंध को लेकर आप असमंजस की स्थिति महसूस कर सकते हैं। ्रगृहणियों की क्षमता उनकी सफलता की कूंजी साबित हो सकती है। निजी और पेशेवर तौर पर आपकी सराहना हो सकती है। वित्तीय मोर्चे पर आपको सुनहरा अवसर मिल सकता है।
कर्क राशि
इन राशि के जातक जिस क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी है, उसमें आपको अवसर मिलने की संभावना है। आज आपका दांव गलत हो सकता है ,लेकिन आपको खुद पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। आपमें से कुछ लोगों को बढती उम्र की चिंता सता सकती है। कोई विश्वसनीय कर्मचारी आपके भरोसे को तोङ सकता है। वित्तीय चिंता की वजह से आप खर्च में कटौती करने पर मजबूर हो सकते हैं। जीवनसाथी को आपसे कोई शिकायत हो सकती है।
सिंह राशि
आज पेशेवर मोर्चे पर लापरवाह हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको काम में समस्या का सामना करना पङ सकता है। वित्तीय स्थिरता हासिल करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पङ सकता है, लेकिन आप उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ को लेकर सजगता बढने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के दखल देने की आदत से आपको गुस्सा आ सकता है।
कन्या राशि
किसी आत्मीय व्यक्ति की जरुरुत हो सकती है जो आपके नजरिए को समझ सके। आज आप ऑफिस में रोजमर्रा के काम में तल्लीन रह सकते हैं। आपमें से कुछ लोग अनावश्यक खर्च में से कटौती कर सकते हैं। लालच के बावजूद आप खुद को खाने पीने के मोह से दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। छोटे -मोटे घरेलू मुद्दों की वजह से समाजिक स्तर पर आप खुद को बेरुखा महसूस कर सकते हैं। आप अपने दिनचर्या में व्यायाम को शामिल कर सकते हैं।
तुला राशि
जो लोग समाजिक मोर्चे पर सक्रिय रहते हैं उनकी लोकप्रियता बढने की संभावना है। आपमें से कुछ लोग रोमांटिक शाम बिताने जा सकते हैं। आप अपनी क्षमता की बदौलत मोटी कमाई का मौका हासिल कर सकते हैं। विकट परिस्थिति से लङने और समस्याओं का समाधान ढूंढने में माहिर होने की वजह से पेशेवर तौर पर आपकी पकङ मजबूत होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है, जिससे आप लम्बे समय से नहीं मिले उससे मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर अंतिम समय में आपके उपर काम का बोझ बढ सकता है। जिसे आपने उधार दिया है वो आज पैसा लौटाने के वादे से मुकर सकता है जिसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी होने की संभावना है। जिस काम के लिए आपका शारिरीक सिस्टम सक्षम नहीं है उससे क्षमता से अधिक काम लेना समस्या पैदा कर सकता है। जिसे आप पसंद करते हैं उसके साथ आज आरामदायक शाम बिता सकते हैं।
धनु राशि
शैक्षणिक मोर्चे पर आज आप अनावश्यक रुप से व्यस्त रह सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर कोई सुनहरा मौका मिलने की संभावना है। अपनी गहरी दूरदर्शिता की वजह से एक सुनहरा करियर आपके सामने आ सकता है। वित्तीय मोर्चे पर आपका सपना साकार होने की संभावना है। जो लोग प्यार में हैं उनको प्रेमी के साथ वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ को लेकर सावधानी रखने की जरुरत है।
मकर राशि
पेशेवर मोर्चे पर आपके लिए सुनहरा मौका है, नए अवसर मिल सकते हैं ।वित्तीय मोर्चे पर आप सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन आप उससे निपटने में कामयाब रहेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर जिसे आप पसंद करते हैं उसकी तरफ से पहल किया जा सकता है। किसी बच्चे की वजह से आप उत्साहित मूड में रह सकते हैं ।किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि
कार्यस्थल पर ठोस दिशा के अभाव में उतपन्न हुई भ्रम की स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। समाजिक मोर्चे पर जिसके दृष्टिकोण को आप पसंद नहीं करते हैं ,वो आपको काफी मदद कर सकते है। आर्थिक मोर्चे पर स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। आपके मजाकिया स्वभाव के कारण कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। लम्बी यात्रा पर जाकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
मीन राशि

पेशेवर मोर्चे पर सबकुछ अच्छा रहने के कारण आपको अपना बेहतर देने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। परिवार के किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जिनसे आप सालों से नहीं मिले हैं । शेयर में आज आपका सितारा चमक सकता है। आपमें से कुछ लोग जिम जाना या व्यायाम करना शुरु कर सकते हैं। नए और संक्षिप्त रास्ते को आजमाना महंगा पङ सकता है ,इसलिए परिचित रास्ते पर ही चलें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो