scriptयहां विधानसभा चुनाव के पहले बढ़ी 25 हजार महिला वोटर | 25 thousand women voters increased before assembly elections | Patrika News

यहां विधानसभा चुनाव के पहले बढ़ी 25 हजार महिला वोटर

locationहोशंगाबादPublished: Sep 19, 2018 06:23:11 pm

Submitted by:

sandeep nayak

बिसौनीखुद का मतदान केंद्र 700 मीटर दूर बिसौनीकला में शिफ्ट होगा
 
 
 
 

nota

CG Election 2018: NOTA के सहारे न तो सरकार और न ही बन सकता है देश

राजनैतिक दलों की बैठक में कलेक्टर ने लिए चुनाव संबंधी सुझाव
होशंगाबाद. विधानसभा चुनाव के लिए इस बार जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 25 हजार बढ़ गई है। इससे जेंडर रेशों भी बढ़ा है। पहले यह संख्या 3 लाख 80 हजार थी, जो नई मतदाता सूची के अनुसार बढ़कर 4 लाख 4 हजार हो गई है। मंगलवार को कलेक्टर प्रियंका दास की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने यह जानकारी दी। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास का आव्हान किया है।
23 फासदी वृद्धि
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य रिछारिया ने बताया कि पहले जेंडर रेशो 1000 पुरुष पर 876 महिला का था। जो अब 899 हो गया है। इसमें 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1000 पुरुषों में 23 महिला मतदाता बढ़ी हैं।
एक मतदान केंद्र बदला
सिवनीमालवा विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 46 बिसौनीखुर्द के जर्जर स्कूल भवन को तोडऩे के बाद इसे पौने एक किमी दूर बिसौनीकला गांव के मिडिल स्कूल में स्थानांतरित किया जा रहा है।
चुनाव तैयारियों की जानकारी दी गई
कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। जिसमें 31 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। 31 जुलाई की स्थिति में जिले में कुल 8 लाख 28 हजार 979 मतदाता थे, जिनमें 4 लाख 41 हजार 232 पुरुष, 3 लाख 87 हजार 710 महिलाएं एवं 37 थर्ड जेंडर शामिल थे। इसके पश्चात इस संबंध में 7 सितंबर तक दावा आपत्ति मांगी गई थी। 27 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अनुसार जिले में 8 लाख 54 हजार 985 मतदाता हैं, जिनमें 4 लाख 50 हजार 211 पुरुष, 4 लाख 4 हजार 734 महिलाएं एवं 40 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
नि:शक्त मतदाताओं को मिलेगी सुविधा
नि:शक्त, बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए वालिंटियर के साथ व्हील चेयर, ट्राइसिकल, स्टिक आदि सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में 8 हजार 467 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किये जा चुके हैं। बैठक में शॉर्ट वीडियो फिल्म दिखाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो