script

Solar Eclipse 2019: 26 दिसंबर का साल का आखिरी ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

locationहोशंगाबादPublished: Dec 05, 2019 01:18:06 pm

Submitted by:

poonam soni

ग्रहण में कुंडलियों में होता है ग्रहण दोष, जानिए आखिर क्या है यह दोष

Solar Eclipse 2019: 26 दिसंबर का साल का आखिरी ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

Solar Eclipse 2019: 26 दिसंबर का साल का आखिरी ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

होशंगाबाद। 26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण पडऩे वाला है। यह आंशिक सूर्यग्रहण भी कहलाएगा। साथ ही क्रिसमस के ठीक दूसरे दिन सूर्य चमचमाता नजर आएगा। वैज्ञानिक सारिका घारू ने बताया कि इस दिन सूर्य को देखने के लिए खासा इंतजाम करने होंगे साथ ही सोलर व्यूअर का इस्तेमाल भी करना होगा। इस दिन वह होशंगाबाद में लोगो को सूर्यग्रहण दिखाने के तरीके को भी बताएगीं।
कुंडली में ग्रहण दोष

वैदिक ज्योतिष में कालसर्प दोष, गण्डमूल दोष, पितृ दोष, मांगलिक और ग्रहण दोष समेत कई प्रकार के दोष बताए गए हैं। कुंडली में अशुभ दोष के निर्मित होने से व्यक्ति को जीवन में कुछ समस्या और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सूर्य और चंद्र ग्रहण के घटित होने से कभी-कभी कुछ लोगों की कुंडलियों में ग्रहण दोष भी उत्पन्न होता है। यह एक अशुभ दोष है। जिसकी वजह से मनुष्य को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब किसी व्यक्ति की लग्न कुंडली के द्वादश भाव में सूर्य या चंद्रमा के साथ राहु या केतु में से कोई एक ग्रह स्थित हो, तो ग्रहण दोष बनता है। वहीं अगर सूर्य या चंद्रमा के भाव में राहु-केतु में से कोई एक ग्रह बैठा हो, तो यह भी ग्रहण दोष कहलाता है। ग्रहण दोष के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां टलने का नाम नहीं लेती हैं। इस दौरान नौकरी-व्यवसाय में समस्या, आर्थिक चुनौती और खर्च की अधिकता जैसी परेशानी बनी रहती है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले से शाम 5.32 मिनीट से शुरू हो जाएगा। जिसकी समाप्ति दूसरे दिन 26 दिसंबर को 10.57 पर होगी।
राशियों के जातको पर भी होगा इसका असर
पंडि़त शुभम दुबे के अनुसार सूर्य ग्रहण का आपकी राशि में क्या असर होता है इसके बारे में भी जाने
मेष
मेष राशि वाले व्यक्तियों को इस समय अपने व्यापार भागीदारों को समय देना होगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे तथा आप प्रमाद से ग्रसित रहेंगे।
वृषभ
इस समय वृषभ राशि वाले जातक अपनी पसंद के नये कोर्स में दाखिला लेगें। तथा विद्या के क्षेत्र में उन्नति प्रदान करेंगे

मिथुन
इस समय मिथुन राशि वाले व्यक्तियों की परिवार में तनाव हो सकता है और वाद विवाद भी हो सकता है तथा धैर्य बनाए रखेें।
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों को भावनात्मक और व्यवासायिक स्तर पर परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह
इस समय सिंह राशि वाले लोग स्वस्थ जीवन का आनंद लेंगे और मनोरंजन में अपना समय व्यतीत करेंगे तेजा संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेंगे।
कन्या
कन्या राशि वाले व्यक्ति दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगे तथा सामाजिक प्रतिष्ठा भी पाएंगे एवं उन्नति प्रदान करेंगे ।

तुला
इस समय तुला राशि वाले जातक पुराने अनुभवों से अलग कुछ नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति अपने लक्ष्य से हटकर अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करेंगे की भरपूर मेहनत करेंगे ।

धनु
इस समय धनु राशि वाले जातक अपनी आर्थिक स्थिति का विलेषण बाहर वाले लोगों से करेंगे।
मकर
इस समय मकर राशि वाले व्यक्ति अपने किसी निर्णय को लेकर पुनर्विचार कर सकते है। तथा मन में चिंता बनी रहेगी

कुंभ
इस समय कुंभ राशि वाले जातकों को पौराणिक मान्यताओं से बाहर निकलने की आवश्यकता है।
मीन
इस समय मीन राशि वाले व्यक्ति सामाजिक दायरे का विस्तार ना करें और अपने परिवार तथा दोस्तों को समय दें।

ट्रेंडिंग वीडियो