scriptAstronomical phenomena: आज 5 घंटे 38 मिनट 22 सेकेंड का होगा ग्रहण, पूरा नहीं आधा चमकेगा चांद | 5 ghante 38 minat 22 sekand ka hoga grahan, adha chamakega chand | Patrika News
होशंगाबाद

Astronomical phenomena: आज 5 घंटे 38 मिनट 22 सेकेंड का होगा ग्रहण, पूरा नहीं आधा चमकेगा चांद

चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकेगा, टेलीस्कोप की आवश्यकता नहीं

होशंगाबादJul 16, 2019 / 12:30 pm

poonam soni

Astronomical phenomena: आज 5 घंटे 38 मिनट 22 सेकेंड का होगा ग्रहण, पूरा नहीं आधा चमकेगा चांद

Astronomical phenomena: आज 5 घंटे 38 मिनट 22 सेकेंड का होगा ग्रहण, पूरा नहीं आधा चमकेगा चांद

होशंगाबाद. चंद्रमा पर अद्र्ध चंद्रग्रहण मंगलवार को होगा। विज्ञान संचारिका सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा का स्वयं का प्रकाश नहीं है और सूर्य से आने वाले प्रकाश को परावर्तित कर वह चमकता है। चंद्रग्रहण पर आधा चांद दिखाई देगा। यह १६-१७ जुलाई की मध्यरात्रि में ५ घंटे ३८ मिनट २२ सेकंड का होगा। उन्होंने कहा कि जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुये इस स्थिति में आ जाता है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते है। जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पडऩे के कारण उसकी चमक में कमी आ जाती है तो यह खगोलीय घटना चंद्रग्रहण कहलाती है।
चंद्रग्रहण का समय 16-17 जुलाई की मध्यरात्रि
पेनुम्ब्रल ग्रहण आरंभ – 00:13:51 बजे
आंशिकग्रहण आरंभ – 01:31:43 बजे
अधिकतम ग्रहण – 03:00:44 बजे
आंषिक ग्रहण समाप्ति – 04:29:39 बजे
पेनुम्ब्रल ग्रहण समाप्ति – 05:47:38 बजे

ग्रहण में यह सब रहेगा वर्जित :
सूतक वेद के समय में मूर्ति स्पर्श, भोजन, शयन, गर्भवती माताओं को सब्जी फल इत्यादि नहीं काटना चाहिए। अनिष्ट शांति हेतु हवन, जप, दान, तुला दान व अन्य वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। ग्रहण के स्पर्श व मोक्ष में स्नान व मध्य और अंत में दान आदि करना चाहिए। यह नियम सभी ग्रहण में करना चाहिए।
नर्मदा की आरती आज :
सेठानी घाट पर हर पूर्णिमा को रात्रि में होने वाली मां नर्मदा की आरती इस बार चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार को सुबह आठ बजे से होगी। चंद्रग्रहण के नौ घंटे पूर्व 16 जुलाई को सूतक लगने से शाम 4.30 से मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1.31 और मध्य रात्रि 3.01 और मोक्ष 04.30 बजे होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो