scriptजब एक कुत्ता बना छात्रा का मददगार, रेप कर रहे दरिंदे को पहुंचाया हवालात | A rape accused arrested with the help of a dog | Patrika News

जब एक कुत्ता बना छात्रा का मददगार, रेप कर रहे दरिंदे को पहुंचाया हवालात

locationहरदाPublished: Mar 05, 2020 06:06:34 pm

कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज से पुलिस को हुआ शक, आरोपी को पकड़े जाने पर ही हुआ शांत

rape.png

crime against women in uttar pradesh

हरदा। कुत्ते वफादार होते हैं। यह हकीकत में भी देखने को मिल जाता है और इस पर कई फिल्म भी बन चुकी हैं। लेकिन हरदा में एक तीसरी की छात्रा के लिए एक कुत्ता मददगार बनकर सामने आया। इस छात्रा को एक युवक तीन दिन से हवस का शिकार बना रहा था, लेकिन उस तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही थी। तभी एक कुत्ता मददगार बनकर सामने आया और दरिंदे को हवालात पहुंचाने के बाद ही शांत हुआ। उसी की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।
यह था मामला
हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार शाम 11 वर्षीय तीसरी की छात्रा से पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया। उसके रोने और चीखने पर पड़ोसी इक_ा हुए तो आरोपी भाग गया। आरोपी पिछले तीन दिन से छात्रा को अकेला पाकर उसे डरा-धमकाकर बलात्कार कर रहा था। उसने पहली बार घर में उसके साथ रेप किया फिर फिर गेहूं के खेत में छात्रा को हवस का शिकार बनाया। लेकिन तीसरे दिन घर में जाकर छात्रा से रेप कर रहा था तभी उसने हिम्मत कर शोर मचाया। छात्रा चीख सुनकर पड़ोसी व ग्रामीण जुटे तो आरोपी वहां से भाग गया।
पिता महाराष्ट्र गए थे, मां बाजार
पीडि़ता के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए हैं। घटना के उसके भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। मां पत्ती बेचने शहर गई थी।
जब रक्षक बना बेजुबान कुत्ता
खुलासे के बाद पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिल रहा था। घटना के बाद से वह गेहूं के खेतों में छिपता फिर रहा था। उसकी तलाश में देर रात तक पुलिस खेतों में घूमती रही। मजदूरों से भी पूछताछ की। मंगलवार रात गांव से दो किमी दूर खेत में बनी झोपड़ी के बाहर कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज से पुलिस को शक हुआ। रोड किनारे खेत में बनी झोपड़ी के बाहर से आवाज देकर पुलिस ने अंदर रह रहे लोगों को जगाया और पूछताछ के बाद पुलिस वापस लौट आई। लेकिन उनके लौटने के बाद भी कुत्ता भौंकता रहा तो पुलिस को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। वह वापस पहुंची और पास में बने शौचालय देखा तो वहां आरोपी रामदीन उइके छिपा मिला। उसे गिरफ्तार किया। आरोपी माता-पिता से अलग पत्नी और दो बेटों के साथ गांव में रहता है। आरोपी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो