scriptआज का राशिफल- जानिए कैसा होगा आज का दिन, आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत | Aaj ka rashifal arthik isthithi or sitare kis rashi ki chmkaenge kismt | Patrika News

आज का राशिफल- जानिए कैसा होगा आज का दिन, आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत

locationहोशंगाबादPublished: Jan 08, 2019 12:38:47 pm

Submitted by:

poonam soni

आज का राशिफल

aaj ka rashifal

आज का राशिफल- जानिए कैसा होगा आज का दिन, आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत

होशंगाबाद। आज का राशिफल यानि आठ जनवरी का दिन कई जातकों के लिए धन लाभ एवं आर्थिक स्थिती के सितारे चमकाने वाला है। ज्योतिषाचार्य विकास तिवारी के अनुसार आज के दिन १२ राशियों के जातको के लिए कुछ अच्छा होने वाला है। तो आइए जानते है कि किस राशि की किस्मत में क्या लिखा है।
ये है राशिया
मेष राशि- मेष राशि के जातक तनाव और घबराहट से बचें, क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन लोगों पर नजऱ रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
वृष राशि= वृष राशि के जातक आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। आज आप में से अधिकतर उत्साह से ओत प्रोत रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दैनिक रोजगार के मामलों में भी सुधार होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन नकारात्म विचार मानसिक बीमारी का रूप ले सकते हैं। आप उन्हे खत्क कर दें। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाए सकारात्क बदलाव आ सकता है।
कर्क राशि- खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इक_ा करने में आपकी मदद करेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा होगा। छोटी छोटी बातों पर परेशान न हो। आपकी उपलब्धी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन पैसा आ सकता है। अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपना डिसीजन दोस्तो और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।
तुला राशि- अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताजगी से काम करने में कामयाब रहेंगे। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खऱाब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोए, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें।
सिंह राशि- सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं। केवल एक दिन को नजऱ में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे।
धनु राशि- धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के साथ खरीदारी करने जाते समय ज्यादा व्यवहार न करें। री करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। दिक्कतों का तेजी से मुकाबलाकरने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।
मकर राशि- मकर राशि के जातको के लिए भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। परिवार में नाती-पोतो से खुशी मिल सकती है। कड़ी मेहनत और पर्याप्त कोशिश अच्छा फल देगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों ज़्यादा-से-ज़्यादा एक-दूसरे के करीब जानाा चाहेंगे।
कुंभ राशि- कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक्की का आधार बनाए। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।
मीन राशि- धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो।

ट्रेंडिंग वीडियो