scriptआज का राशिफल: आज चांदी की तरह चमकेगी यह राशियां | Aaj ka rashifal, chandi ki tarah chamkengi in rashiyo ki kismat | Patrika News

आज का राशिफल: आज चांदी की तरह चमकेगी यह राशियां

locationहोशंगाबादPublished: Sep 22, 2019 11:59:45 am

Submitted by:

poonam soni

कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें शामिल

आज का राशिफल: आज चांदी की तरह चमकेगी यह राशियां

आज का राशिफल: आज चांदी की तरह चमकेगी यह राशियां

होशंगाबाद/ आज का राशिफल यानि २२ सिंतबर के दिन शुभ दिन लेकर आया है। पंडि़त शुभम दुबे के अनुसार आज के दिन 12 राशियों के जातकों का दिन मृगशिरा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को लिए ज्यादा समय के लिए लाभ मिलेगा। वहीं चंद्रमा का गोचर परिवर्तन में दस्तक दे रहा है। तो आइए जानते है और क्या कहता है आपका आज का दिन।
जानिए आज का राशिफल
मेष- मृगशिरा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। समय लाभ के लिए श्रेष्ठ है। व्यापारियों के लिए व्यावसायिक उपबन्धों का दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में समयानुसार निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को स्थानीय प्रशासन में अवसर।
शुभ रंग : मेंहदी हरा, बैंगनी
शुभ अंक : 3, 8 दिशा: वायव्य, उत्तर
अनुकूल सलाह : इच्छित लक्ष्यों की पूर्ति वाला समय है। इसका लाभ लें।
मिथुन- चन्द्रमा का गोचर परिवर्तन की दस्तक दे रहा है। अलग कार्य करने का मन होगा। प्रयासों का परिणाम आएगा। व्यापारियों के लिए सोम, मंगल, बुध तीनों दिन परिवर्तन करवाएंगे। नौकरीपेशा में कार्य प्रणाली का प्रतिसात आएगा। महिला व छात्रवर्ग को बिजनेस एनालिसिस में निजी अवसर।
शुभ रंग : गहरा काला, फिरोजी
शुभ अंक: 4, 7 दिशा : मध्य दक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : विचार-विमर्श के माध्यम से निर्णय लेने से लाभ।
सिंह- मित्रों के माध्यम से कार्य की सफलता। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नीतिगत फैसलों का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित व्यापार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पदवृद्धि से होगी। महिला व छात्रवर्ग को यूपीएससी से जुड़ी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम के अवसर।
शुभ रंग : सिंदुरिया, हल्का नीला
शुभ अंक: 1, 6 दिशा : मध्य उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : पक्षकारी समय का लाभ लिया जा सकता है।
तुला- जो लोग शत्रु बने हुए थे वे ही कार्य के लिए आगे आएंगे। आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापारियों के लिए पुराने वायदे के सौदे लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में पदोन्नति व परिवर्तन के योग हैं। महिला व छात्रवर्ग को हैंडीक्राफ्ट्स क्षेत्र के अवसर।
शुभ रंग : जामुनी, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 1, 5 दिशा: पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : संबंधों की प्रामाणिकता पर ध्यान दें।
धनु- समसप्तक चन्द्रमा का लाभ मिलेगा। आर्थिक प्रबलता अनुभव होगी। रुके कार्य में गति बढऩे से प्रसन्नता। व्यापारियों के लिए खाद्य पदार्थों का व्यवसाय प्रगति देगा। नौकरीपेशा में विशेष योजनाओं का लाभ मिल सकता है। महिला व छात्रवर्ग को फिजिकल एजुकेशन सेक्टर में अवसर।
शुभ रंग : मेहरून, नींबू पीला
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : मध्य पश्चिम, पूर्व
अनुकूल सलाह : सीखने की प्रवृत्ति पर ध्यान देें।
कुंभ- भाग्य के साथ कार्य की प्रबलता दिखाई देगी। न होने वाला कार्य इस सप्ताह सफल होगा। व्यापारियों को आकस्मिक लाभ के संकेत। कॉस्टिक आयटम का सेक्टर लाभ देगा। नौकरीपेशा में मनोवांछित कार्य होने से लम्बित पदोन्नति का लाभ। महिला व छात्रवर्ग को कम्प्यूटर सांईंस में अवसर।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, गहरा नीला
शुभ अंक : 1, 8 दिशा : पश्चिम, दक्षिण
अनुकूल सलाह : अवसरों को पहचानते हुए आगे बढऩे से लाभ मिलगा।
वृषभ- संबंधित इकाइयों के माध्यम से आर्थिक प्रगति होगी। निवेश का विचार बनेगा। कार्य व धन को लेकर साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए सिरेमिक सेक्टर में विस्तार की योजना बनेगी। नौकरीपेशा में कार्य में संशोधन करने का प्रयास करेंगे। महिला व छात्रवर्ग को शैक्षणिक क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : गहरा लाल, चमकीला सफेद
शुभ अंक: 3, 8 दिशा: मध्य पूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : नीतिगत मामलों में सावधानियां आवश्यक है।
कर्क- मनोवांछित परिणाम न आने से परेशानी होगी। रुके कार्य आर्थिक अवरुद्धता देंगे। गुरु, शुक्र में बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य का समय मिश्रित अनुभव देगा। नौकरीपेशा में जॉब स्वीच का मानस बनेगा। महिला व छात्रवर्ग को इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : बैंगनी, अंगूरी हरा
शुभ अंक : 2, 8 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : धैर्य से कार्य साधते हुए आगे बढऩे से सफलता मिलेगी।
कन्या- परम्परागत दृष्टिकोण से हटकर कार्य करने का मन करेगा। आर्थिक पक्ष के लिए छोटे निवेशों पर आकर्षित होंगे। व्यापारियों के लिए दलाली व थोक हुंडियों के सौदे लाभ देंगे। नौकरीपेशा में योग्यता के अवसरों का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को डिसिप्लिन इकोनॉमी में निजी अवसर।
शुभ रंग : तोतापरी हरा, नारंगी
शुभ अंक : 4, 9 दिशा : नैऋत्य, वायव्य
अनुकूल सलाह : दूरदृष्टियों का चिन्तन आवश्यक है।
वृश्चिक- चन्द्रमा की विपरीत स्थिति उलझाने का प्रयास करेगी। मंगलवार तक आवश्यक कार्य को टालने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए सप्ताह के तीन दिन नुकसानदायक हैं। गुरुवार से समय श्रेष्ठ होगा। नौकरीपेशा में परिवर्तन कर बाहरी रुख करेंगे। महिला व छात्रवर्ग को प्रयासों में तेजी लानी होगी।
शुभ रंग : समुद्री हरा, हल्दी पीला
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : मध्य दक्षिण, उत्तर
अनुकूल सलाह : समय रहते कार्यप्रणाली में संशोधन करें।
मकर- खड़ाष्टक चन्द्रमा शत्रुता बढ़ा सकता है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। मंगलवार शाम से समय श्रेष्ठ है। व्यापारियों के लिए बुध, गुरु का दिन लाभप्रद है। नौकरीपेशा में परिश्रम का प्रतिसाद न मिलने से परेशानी। महिला व छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : सुनहरा, हल्का काला
शुभ अंक : 1, 5 दिशा : मध्य दक्षिण, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य पद्धति पर पुन: विचार करें।
मीन- राजकीय पद प्राप्ति के योग है। भाई-बहनों से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए ग्रेन मार्केटिंग से संबंधित हाइब्रिड के सौदे लाभ देंगे। नौकरीपेशा में वरिष्ठों व कनिष्ठों का सहयोग मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को अप्रेंटिस सर्विसेस में राष्ट्रीय अवसर के योग।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, गहरा काला
शुभ अंक : 2, 4 दिशा : मध्य पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : शांति बनाए रखने से सफलता मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो