scriptआंवली घाट, भीलटदेव में चलेंगी जेटो नाव | Aanvli pier, walk in Biltdev Jeto boat | Patrika News

आंवली घाट, भीलटदेव में चलेंगी जेटो नाव

locationहोशंगाबादPublished: Sep 25, 2015 11:19:00 pm

नर्मदा तट आंवली घाट
और ईको पर्यटन केंद्र भीलटदेव में सैलानियों को नई सौगात मिलने वाली है।

hosangabad

hosangabad

सिवनीमालवा।नर्मदा तट आंवली घाट और ईको पर्यटन केंद्र भीलटदेव में सैलानियों को नई सौगात मिलने वाली है। यहां जेटो नाव चलाई जाएंगी। दोनों केंद्रों पर 62 लाख रूपए की लागत से पर्यटकों के लिए अन्य संसाधन भी जुटाए जाएंगे। हाल ही अहमदाबाद के तकनीकी दल के सदस्यों ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर जेटो नाव चलाने को मंजूरी दे दी है।

पूर्व नपाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि सैलानियों के लिए एक-एक जेटो नाव, भीलटदेव में स्वीमिंग पूल, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (स्पा सेंटर), व्यायाम शाला (जिम) बनाया जाएगा। भीलटदेव में छह एसी रूम भी बनाए जाएंगे।


आंवली घाट और भीलटदेव सेंटर में जेटो नाव चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार में भी इजाफा होगा। जेटो नाव संचालन के लिए अहमदाबाद की टीम यहां निरीक्षण भी कर चुकी है। सरताज सिंह, मंत्री, लोनिवि, मप्र शासन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो