scriptनशा करने के बाद किन्नर बन गया युवक, जानें क्या हुआ | After intoxicated man became Trans | Patrika News

नशा करने के बाद किन्नर बन गया युवक, जानें क्या हुआ

locationहोशंगाबादPublished: Jun 27, 2018 05:58:07 pm

होश में आया तो गायब था गुप्तांग, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

After intoxicated man became Trans

photo

होशंगाबाद। एक 26 वर्षीय युवक का नशा करने के बाद किन्नर बन गया। उसे अपने किन्नर दोस्तों पर शक है। उसने मंगलवार को कलेक्टर प्रियंका दास के सामने न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना था कि अब उसका जीवन बर्बाद हो गया है। वह विवाह और संतान उत्पन्न करने योग्य नहीं बचा है। इसके लिए उसके दोस्तों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने उसे किन्नर बना दिया। पिछले दस माह से वह इंसाफ के लिए भटक रहा है।
यह युवक है पिपरिया के अशोक वार्ड निवासी अभिषेक उर्फ मुन्ना (26)। जो मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने हाजिर हुआ। उसने एक लिखित शिकायत भी की। कलेक्टर ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
यह है मामला
मुन्ना का कहना है कि अगस्त 2017 में रेलवे फाटक निवासी शांति किन्नर व उनके साथियों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। फिर उसे बंधक बनाकर किन्नर बना दिया है। इससे वह भविष्य में विवाह कर संतान उत्पन्न करने के योग्य नहीं रहा। संबंधित किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ये समस्याएं भी आईं
-मातृ छाया विद्यालय के मूक बधिर बच्चों ने अपनी शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए आवेदन दिया। विद्यालय का प्रभार संकल्प संस्था को सौंपा गया है। संचालिका द्वारा बच्चों के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है।
– रसूलिया के नीलेश पाराशर ने बताया कि उनके द्वारा क्रय किए गए प्लॉट के कुछ भाग पर पड़ोस के व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। राजस्व निरीक्षक द्वारा विधिवत सीमांकन नहीं किया गया।
– ग्राम आगरा कला के रमेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने स्वच्छता अभियान में स्वयं के पैसों से शौचालय का निर्माण कराया था, परंतु सरपंच एवं सचिव द्वारा शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
– बागरातवा की दुर्गामणी गौड़ ने बताया कि वे वन ग्राम झालई की निवासी थीं। उनके गांव को विस्थापित कर बागरातवा में बसाया गया है। उन्हें विस्थापितों की हितग्राही सूची में शामिल न कर अयोग्य घोषित कर दिया है।
– वार्ड 21 फेफरताल के साईं किरण विहार कॉलोनी के रहवासियों ने गीता भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर जगन्नाथ उर्फ अशोक मीना ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया बंद कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो