scriptनिकाह के बाद लड़का पक्ष ने की ऐसी हरकत, दुल्हन पहुंच गई थाने | After the marriage, the bride reached the police station | Patrika News

निकाह के बाद लड़का पक्ष ने की ऐसी हरकत, दुल्हन पहुंच गई थाने

locationहोशंगाबादPublished: Jun 11, 2019 01:48:30 pm

Submitted by:

sandeep nayak

निकाह की दावत में झगड़ा, दुल्हन पहुंची थाने

After the marriage, the bride reached the police station

निकाह के बाद लड़का पक्ष ने की ऐसी हरकत, दुल्हन पहुंच गई थाने

इटारसी। निकाह के पहले दुल्हन अपने घर में परिजनों या फिर सखी- सहेलियों के साथ अक्सर हंसी ठिठोली करती देखी जाती हैं। लेकिन एक निकाह ऐसा हुआ जिसमें कुछ और ही नजारा दिखा। जी हां। दरअसल रविवार को होशंगाबाद के इज्तेमाई शादी में एक युवक का निकाह हुआ था। यहां निकाह के बाद दावत का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन लड़का पक्ष ने ऐसी हरकत कर दी थी कि दुल्हन परिजनों के साथ थाने में पहुंच गई। फकीर मोहल्ला में निकाह के बाद चल रही दावत थी। इस दौरान वधु पक्ष और बारातियों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ। बाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया है। बारातियों ने वधु पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद दुल्हन और उसके परिजन थाने पहुंच गए। दुल्हन पक्ष थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को बड़े बुजुर्गों ने समझाया है इसके बाद सुलह हो गई।

रविवार को इज्तेमाई शादी में फकीर मोहल्ला निवासी युवक का निकाह पास ही में रहने वाली कोहिनूर के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों पक्षों की दावत रखी थी। रात करीब 12 बजे मायके पक्ष के लोगों से बारातियों का विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। दुल्हन कोहिनूर ने बताया कि शादी के बाद वह ससुराल पहुंची थी। ग्वालबाबा निवासी 22 वर्षीय हैदर पुत्र हसन अली ने बताया कि वे नसीब बी की बेटी के विवाह में घर गए थे, यहां किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसमें शाहिद ने मारपीट की, जिससे सिर में चोट पहुंची। बीचबचाव में जब नईम आया तो शाकिब उर्फ गुर्जर, नौशीन और छुटका ने भी मारपीट की। दूसरे पक्ष से शाहिद जख्मी हुआ था। टीआई आरएस चौहान ने कहा कि पारिवारिक विवाद में समझौता हो गया इसलिए केस दर्ज नहीं किया।

ट्रेंडिंग वीडियो