scriptकांग्रेस की यूथ इकाई में मचा है घमासान, कार्यकारी अध्यक्ष कर रहे धड़ाधड़ नियुक्तियां | Arbitrary appointments in Youth Congress | Patrika News

कांग्रेस की यूथ इकाई में मचा है घमासान, कार्यकारी अध्यक्ष कर रहे धड़ाधड़ नियुक्तियां

locationहोशंगाबादPublished: Dec 29, 2018 07:47:15 pm

Submitted by:

poonam soni

यूथ कांग्रेस में मनमानी नियुक्तियां, बिना अधिकार के बांट रहे पद

congress

कांग्रेस की यूथ इकाई में मचा है घमासान, कार्यकारी अध्यक्ष कर रहे धड़ाधड़ नियुक्तियां

होशंगाबाद. इन दिनों यूथ कांग्रेस में मनमानी नियुक्तियों का दौर जारी है, जबकि संगठनात्मक चुनाव नहीं हुई हैं। इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव तक के लिए टाल दिया था। अब उनकी ओर से नए कोई निर्देश नहीं आए हैं। यूथ कांग्रेस में कुणाल चौधरी इलेक्टेड प्रदेश अध्यक्ष है,लेकिन जिले व संभाग में Óयादातर ये नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गुरु के व्दारा की जा रही है। जो नियुक्ति पत्र उनके लैटरहेड से हो रही उस पर भी गुरु ने अपने को स्टेट प्रेसिडेंट लिख रखा है। कुछ नियुक्तियां तो ऐसी हैं, जिनमें अपराधी किस्म के व्यक्तियों को भी पदाधिकारी बनाया जा रहा है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि, कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गुरु को नियुक्ति का अधिकार ही नहीं है।

प्रावधान के विरुद्ध हो रही नियुक्तियां: सबसे मज़ेदार बात ये है की युवा कांग्रेस संगठन में नगर अध्यक्ष जैसा कोई पद ही नहीं है। सिर्फ़ विधानसभा, जिला और प्रदेश की बाडी के पद पर ही नियुक्ति का प्रावधान है। राहुल गांधी के प्रोजेक्ट नेता बनो नेता चुनो के अंतर्गत एनएसयूआई और युवक कांग्रेस मे चुनाव प्रक्रिया लागू हुई है। इसमें नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने संगठन से चर्चा कर विधानसभा चुनाव तक युवा कांग्रेस के चुनाव को टाला था, जिस पर संगठन स्तर से ही नियुक्ति की जा सकती है। इस नियुक्तियों के संबंध यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश पवार भैय्यू से फोन बात करनी चाही गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किए।
कैसी-कैसी नियुक्तियां
कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गुरु ने जो नियुक्तियां की है, उनमें सबसे विवादित नियुक्ति जिला बदर रहे राजा उर्फ सागर तिवारी और उसके भाई सत्यम तिवारी की है। राजा को जिला महामंत्री एवं सत्यम को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले इटारसी के विक्रमादित्य तिवारी को विधानसभा अध्यक्ष, उत्सव दुबे को प्रदेश महामंत्री और शशांक बैस को भी नियुक्ति दी गई है। पार्टी सूत्रों व यूथ कांग्रेस के नियमों को मानें तो कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गुरु को संगठन में खुद नियुक्ति करने का अधिकार नहीं है। ये मात्र अनुशंसा कर सकते हंै। नियुक्ति कार्यालय से ही होती है। चूंकि यूथ कांग्रेस में अभी चुनाव प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। संगठन में ये नियुक्तियां विवादों में पड़ गई है।
1. कुणाल चौधरी इलेक्टेड और मैं मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष हूं। मुझे नियुक्तियां करने का अधिकार है। यह बात सही है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव फिलहाल स्थगित चल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूती दिलाने सक्रिय कार्यकर्ताओं को पद दिए जा रहे हैं। जहां तक आपराधिक छवि वालों को पद देने की बात है, ये सभी मामले राजनीतिक हैं। जो मामले बताए जा रहे हैं Óयादातर खत्म हो चुके हैं।
हर्षित गुरू, कार्यकारी अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मप्र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो