script

Video: विद्यार्थियों के साथ अधिकारियों ने किया सूर्य नमस्कार

locationहोशंगाबादPublished: Jan 12, 2019 08:34:54 pm

स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप मे मनाई गई। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से स्कूल और कॉलेज में एक साथ सुबह नौ बजे सूर्य नमस्कार किया गया।

suryanamashkar

विद्यार्थियों के साथ अधिकारियों ने किया सूर्य नमस्कार

होशंगाबाद. स्वामी विवेकानंद जयंती शनिवार को युवा दिवस के रूप मे मनाई गई। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जिला के स्कूल और कॉलेज में एक साथ सुबह नौ बजे सूर्य नमस्कार किया गया। जिला मुख्य कार्यक्रम शांति निकेतन मॉन्टेसरी स्कूल में हुआ। यहां कक्षा ६ से १२वीं तक के विभिन्न स्कूल के पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों और जिला कलेक्टर आशीष सक्सेना, संयुक्त संचालक एसके त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा,जिला शिक्षाधिकारी अनिल वैद्य, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार सहित ने भी सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।
राष्ट्रगीत, वंदे मातरम और मध्यप्रदेश गान भी हुआ। इस अवसर पर रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सभी लोग सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का अंग बनाएं। इसे एक दिन की रस्म अदायगी न बनाए, बल्कि प्रतिदिन इसे अपनी दिनचर्या में प्राथमिकता से अपनाएं। उन्होंने कहा कि सूर्य हमें ऊर्जा एवं प्रकाश देता है जो जीवन के लिए जरूरी है। इसीलिए विश्व की विभिन्न संस्कृतियों में सूर्य की उपासना करने की परम्परा है। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो व्याख्यान का भीप्रसारण किया गया।कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं 3 चक्रों का अभ्यास योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। इसके बाद सभी के द्वारा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं भस्त्रिका प्राणायाम किया गया।
जिलाध्यक्ष फौजदार ने स्कूली बच्चों से कहा कि सूर्य को प्रणाम करने का वैज्ञानिक आधार है जिसे सदियों पहले हमारी संस्कृति ने समझा। शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार को आत्मसात करें। यहां भी हुए कार्यक्रम आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के निर्देशन में महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। अनुराग शर्मा ने बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरोग्य केंद्र संचालक डॉ. दीप्ति मजूमदार, इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन आईएनओके को-ऑर्डिनेटर आरके बुंदेला, शाला प्राचार्य राकेश दुबे, योगा टीचर नम्रता आडवाणी एवं पार्षद प्रवीण यादव उपस्थित थे। वहीं एसएनजी, एक्सीलेंस, शा.़कन्या शाला, शा. गृह विज्ञान महाविद्यालय, नर्मदा कॉलेज अधिक अन्य शासकीय एवं निजी स्कूलों में सूर्य नमस्कार और अन्य कार्यक्रम हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो