scriptअपनों से हार गया भाजापा का अजेय योद्धा, कहा- राजनीति में आकर बड़ी गलती की, परिवार को नहीं करने दूंगा | bjp leader sartaj singh latest news | Patrika News

अपनों से हार गया भाजापा का अजेय योद्धा, कहा- राजनीति में आकर बड़ी गलती की, परिवार को नहीं करने दूंगा

locationहोशंगाबादPublished: Mar 01, 2018 07:47:01 pm

Submitted by:

sandeep nayak

भाजपा के दिग्गज नेता ने कहा- पार्टी का माहौल ठीक नहीं, किया सन्यास का एलान

bjp leader sartaj singh latest news

bjp leader sartaj singh latest news

होशंगाबाद। प्रदेशभर में भाजपा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। होली के एक दिन पहले दो उपचुनावों में हार और फिर होली के दिन पार्टी के ही एक दिग्गज नेता ने सन्यास लेने की घोषणा की है। वे यहीं नहीं रूके उन्होंने पार्टी का माहौल ठीक नहीं होने की बात करते हुए पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। अपने राजनैतिक जीवन में कोई चुनाव नहीं हारने के कारण पूर्व मंत्री सरताज सिंह को क्षेत्र में अजेय योद्धा के नाम से जाना जाता है। 
वर्तमान में सिवनी मालवा से विधायक
वर्तमान में सिवनी मालवा विधायक और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सरताज सिंह ने गुरुवार को होली के दिन भोपाल में सन्यास की घोषणा की। वह 2008 और 2013 में सिवनी मालवा से विधायक हैं।
कुछ इस तरह रहा करियर
– 1962 से सक्रिय राजनीति में आए।
– 1975 में नगरपालिका अध्यक्ष रहे
– 1975-76 में मीसाबंदी में रहे।
– 1986 से 1998 सांसद रहे
– 2008 और 2013 में सिवनी मालवा विधायक
– 2009 में मध्यप्रदेश सरकार में वनमंत्री रहे।
अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में रहे स्वास्थ्य मंत्री
सरताल सिंह कांग्रेज के दिग्गज नेता स्व. अर्जुनसिंह को हराकर उस समय चर्चा में आए थे। इसके बाद उनको अटलबिहारी बायपेयी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बनाया गया गया था।
७१ फिट की शिव प्रतिमा बनावाकर आए चर्चा में
पिछले दिनों सिवनी मालवा के आंवली घाट पर ७१ फिट की भोलेनाथ की प्रतिमा बनावाकर सरताज सिंह चर्चा में आए थे। जिस प्रतिमा का अनावरण मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।
अब अगला चुनाव नही लड़ूंगा
सरताज सिंह ने कहा कि मैं थक गया हूं, उम्र दराज हो गया हूं, इसके बाद पांच माह बाद होने वाला चुनाव नहीं लड़ुगा।

उम्र अधिक होने पर हटा दिए गए थे दो मंत्री
पिछले दो साल तक मध्यप्रदेश के मंत्री रहने वाले दो मंत्रियों को मंत्री पद से हटा दिया था। उस समय केंद्र सरकार ने उम्र का नया फार्मूला बनाया था।

ट्रेंडिंग वीडियो