scriptLive: यहां कमलनाथ के वचन पत्रों की निकाली अर्थी | BJP opposes the promises of Congress | Patrika News

Live: यहां कमलनाथ के वचन पत्रों की निकाली अर्थी

locationहोशंगाबादPublished: Jul 28, 2019 11:39:43 am

Submitted by:

poonam soni

भाजपाइयों ने दिया कंधा

bjp

Live: यहां कमलनाथ के वचन पत्रों की निकाली अर्थी

होशंगाबाद. कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने कमलनाथ के वचन पत्रों की अर्थी निकाली। यह प्रदर्शन सतरस्ते पर किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के वचन पत्र की अर्थी निकाली। अर्थी को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कंधा दिया।
see this video

https://www.facebook.com/hoshangabaditarsipatrika/videos/2381134091933437/

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा
जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में झूठे वादे किए गए थे जो अब तक पूरे नहीं किए। वहीं शिवराज सरकार की कई जनहितेषी व जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर प्रदेश के नागरिकों के साथ छलावा कर रही है।
सरकार ने की झूठी घोषणा
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशु राने ने भी संबोधित किया। धरने के बाद मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई झूठी चुनावी घोषणा की अर्थी को सतरास्ते से घुमाकर तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भरतसिंह राजपूत, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सुनील राठौर, प्रसन्न हर्णे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो