scriptराहुल बाबा, आपकी चार पीढिय़ों का हिसाब मांग रही जनता | bjp president amit shah latest statement | Patrika News

राहुल बाबा, आपकी चार पीढिय़ों का हिसाब मांग रही जनता

locationहोशंगाबादPublished: Oct 14, 2018 07:40:41 pm

Submitted by:

sandeep nayak

दो घंटे देरी से मंच पर पहुंचे अमित शाह बोले-

bjp president amit shah latest statement

राहुल बाबा, आपकी चार पीढिय़ों का हिसाब मांग रही जनता

होशंगाबाद. होशंगाबाद के गुप्ता ग्राउंड में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नर्मदापुरम् और भोपाल संभाग के करीब सात हजार कार्यकर्ताओं के लिए संबोधित किया। इसके पहले शाह तय ४ बजे से करीब २ घंटे लेट शाम छह बाजे सभा स्थल पर पहुंचे। अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में विरोधियों की दाल नहीं गलना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राहुल बाबा कहते क्या दिया मोदी ने तो मैं बताता हूं 3 लाख 44 हजार करोड़ रुपये भेजे। जबकि आपकी सरकार 10 साल तक अन्याय करती रही।
bjp president amit shah latest statement
सिर्फ 1 लाख 34 हजार करोड़ भेजती थी।
मोदी सरकार 129 योजनाएं लाई। अब जनता आपकी चार पीढिय़ों के हिसाब मांग रही है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व की बड़ी पार्टी बनकर हम दुनिया के सामने हैं। हमारे पास सबसे अधिक विधायक और सबसे अधिक सांसद हैं। कार्यकर्ताओं के बलिदान के कारण हम आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं, इसके लिए पार्टी उनका सम्मान भी करती है। 50 साल में हमने 19 सरकारें बनाई हैं। इस बार भी सभी मिलकर पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराएं।
शाह के साथ प्रदेशध्यक्ष राक्रेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, राज्य मंत्री वीरेंद्र कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर आदि नेता मौजूद रहे।
bjp president amit shah latest statement
किसने क्या कहा-
गौरीशंकर शेजवार बोले- जोर से नहीं बोलेंगे तो कोई नहीं सुनेंगे। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेसियों को कालनेमी बताया। शिवराजसिंह चौहान को हनुमानजी और जनता को भगवान बताया। कांग्रेस को राक्षस। उन्होंने कहा कि जिस तरह कालनेमी राक्षस ने हनुमान को बहलाने का प्रयास किया वैसे ही यह कालनेमी हैं। अब कह रहे कैंसर फैला रहे। कलनेमियों का वध करना होगा तब लक्ष्मण की मूर्छा टूटेगी।
विश्वास सारंग ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मां को घर से निकाल रहे। जो मां का नहीं हुआ वह किसी का क्या भला करेगा। फिर कहा- कांग्रेस के एक नेता नारियल फेंक देते हैं और जो ऐसा कर सकता है, वह धर्म का शासन कैसे स्थापित कर सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि दोनों संभागों की 36 में से 29 सीटें भाजपा के पास हैं। जहां इतना सक्षम नेतृत्व है तो 25 में से 25 और 11 में से 11 सीट मिलें। आज सभी लोग यहां से मतदान केंद्र जिताने का संकल्प लेकर जाएं। अबकी बार 200 पार।
भाजपा के राष्ट्रीय संघठन मंत्री रामलाल ने कहा- कार्यकर्ता बूथ के सिवाय कुछ याद ना रखें।
पूर्व मंत्री चौधरी और गौर ने ली बीजेपी की सदस्यता
सम्मेलन के मंच से दोनों के बीजेपी की सदस्यता लेने की बात कही गई है। बीजेपी की सदस्यता लेने वाले रामशंकर चौधरी कांग्रेस शासन दिग्विजय सरकार के समय में मंत्री रहे हैं। वहीं संतोष गौर पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके पहले गौर ने शनिवार रात को ही प्रेस कांफे्रस के माध्यम से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्या दिलाई।
इन्होंने भी थामा दामन
होशंगबाद के निर्दलीय पार्षद मुकेश पटेल ,पंकज पांडेय, श्रीप्रकाश शर्मा, परवीन बेग ने भी बीजेपी का दामन थामा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो