यह था मामला
होशंगाबाद-इटारसी विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा के प्रतिनिधि प्रकाश शिवहरे ने रविवार रात 11.55 बजे एक वाट्सएप ग्रुप पर महिला को लेकर अश£ील पोस्ट कर दी। ग्रुप में कई महिला सदस्य थी, इस टिप्पणी से हड़कंप मच गया। महिला ग्रुप एडमिन ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। मंगलवार सुबह शिवहरे ने ग्रुप एडमिन को फोन कर माफी मांगी और दोबारा ग्रुप में जोडऩे का आग्रह किया ताकि वे माफीनामा पोस्ट कर सकें। लेकिन तब तक पूरे शहर में पोस्ट वायरल हो चुकी थी। जिसे भाजपा संगठन ने संज्ञान में लेकर रिपोर्ट तलब की है। बाद में उसी ग्रुप पर शिवहरे ने माफीनामा पोस्ट किया।

प्रकाश शिवहरे व्दारा किसी महिला के संदर्भ में उक्त टिप्पणी की जानकारी मिली है। रिपोर्ट बनाकर प्रदेश भाजपा संगठन को भेज रहे हैं। ये सामाजिक बुराई भी है। किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता है।
हरिशंकर जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
हरिशंकर जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
मेरे पास ये मैसेज आया था, जिसे डिलीट करते समय धोखे से पोस्ट हो गया। मैंने तुरंत ही सभी से माफी मांग ली है। विरोधी लोग इसे राई का पहाड़ बना रहे हैं।
प्रकाश शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि
प्रकाश शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि