शहर के आसपास कई क्षेत्रों में कुछ किसान छोटे स्तर पर फूलों की खेती करते हैं। यह किसान स्थानीय स्तर पर बेचते हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, दिल्ली, पुणे सहित अन्य जगहों से भी फूल आते हैं। शहर में नवरात्र के दौरान गैंदा, रजनीगंधा, गुलाब सहित अन्य प्रकार के फूलों की बिक्री होती है।
ये रहेंगे पूजन शुभ मुहूर्त
कलश-घट स्थापना के साथ पहले दिन श्री शैलपुत्री स्वरूप का पूजन होगा। नवरात्र में मां शैलपुत्री के अलावा ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री के रूप में दर्शन देंगी। शुभ मुहूर्त सुबह 6.31 से 8.31 एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 बजे से दोपहर 1.07 तक रहेगा। प्रतिदिन कन्याओं का विशेष पूजन का भी महत्व है।

यह रहते हैं दाम
गैंदा 100 रुपए प्रति किलो
गुलाब 200 रुपए प्रति किलो
रजनीगंधा 400 रुपए प्रति किलो
इस बार कोरोना के सभी प्रकार के प्रतिबंध हटने का असर दिखेगा। फूलों की अच्छी डिमांड है। हम स्वंय फूल उगाते हैं। सामान्य दिनों में 50 किलो बिकते हैं लेकिन नवरात्र में इनकी मांग बढ़कर 2 क्विंटल से ज्यादा होने की संभावना है। ऐसे में बाहर में आपूर्ति कराई जाएगी।
मुकेश मौर्य, फूल विक्रेता हलवाई चौक