scriptचंद्रमा, यम और शक्राग्नि के साथ मनेगी वैशाख पूर्णिमा, दान का अधिक महत्व | chandrama, yam aur shakragni ke sath manegi vaishakh purnima | Patrika News

चंद्रमा, यम और शक्राग्नि के साथ मनेगी वैशाख पूर्णिमा, दान का अधिक महत्व

locationहोशंगाबादPublished: May 14, 2019 07:53:34 pm

Submitted by:

poonam soni

इन राशियों पर होगा असर

rashifal

चंद्रमा, यम और शक्राग्नि के साथ मनेगी वैशाख पूर्णिमा, दान का अधिक महत्व

होशंगाबाद। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 18 मई को मनाई जाएगी। यह पूर्णिमा पूरे दिन रहने का योग है। इसी दिन बुद्ध अवतार भी हुआ था। पूर्णिमा पर चंद्रमा, यम और शक्राग्नि देवों का होना बताया गया है। आचार्य सोमेश परसाई के अनुसार इस दिन तिल का अधिक महत्व है क्योकि भगवान विष्णु के पसीने से तिल की उत्पत्ती हुई थी इसलिए भगवान की पूजन की भी परंपरा है। इस दिन पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र, वरियान योग और तुला राशि का चंद्रमा रहेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अगर पूरे वैशाख में कोई धर्म कर्म नही किया है तो इस दिन शास्त्रीय पद्धति से भगवान विष्णु का पंचोपचार पूजन तथा सुगंधित पदार्थो से पूजन शुभ माना गया है।
अन्न, तिल्ली का दान करें
वैशाख पूर्णिमा पर पके अन्न, स्वर्ण, तिल, पादूका, गरीब कन्याओं के विवाह के लिए पैसा, मंदिरो में घंटा आदि ्रका दान करना चाहिए। सूर्य तपश के कारण मीठा जल, तिल से स्नान, तिल से हवन, तिल के भरे पात्र का दान, तिल के तेल भरे दीपदान, तिल से पितरों का तर्पण, और शहद सहित तिल दान करने का महत्व भी है।
मेष- सुख, संपत्ति, एश्वर्य की प्राप्ति, माता-पिता से सुख, कार्यों में सफलता।
वृषभ- दिखावे में खर्च, अनावश्यक कार्य, लाभ की कमी, समस्याएं अधिक।
मिथुन- आय वृद्धि, वैभव एवं संपन्नता मिलेगी, नई नौकरी की चाहत पूरी होगी।
कर्क- भाग्य कार्य को बढ़ाएगा, नए मित्र, संसाधनों की प्राप्ति, प्रेम में सफलता।
सिंह- कार्य की अधिकता, नए संपर्क होंगे, आय में वृद्धि, मित्रों से मदद।
कन्या- नुकसान की आशंका, संभलकर रहें, कानूनी उलझनें संभव।
तुला- वैवाहिक प्रस्ताव, प्रेम में सफलता, धन प्राप्ति सुगम, नए मित्र, कार्य होंगे।
वृश्चिक- शारीरिक कमजोरी, शत्रु गुप्त प्रहार कर सकते, व्यय की अधिकता।
धनु- नौकरी में लाभ, संतान सुख, आय वृद्धि, कार्य स्थल पर सुखमय माहौल।
मकर- कार्य की अधिकता, व्यय, तनाव, कानूनी मामलों में सफलता।
कुंभ- भाई-बहन से सुख, कार्य स्थल पर पराक्रम दिखाएं, आय अच्छी।
मीन- धन लाभ, कार्य का विस्तार, आय बेहतर, मित्र से सहयोग, मदद करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो