scriptहितग्राहियों को बांटे सहायता राशि के चैक | Checks of beneficiaries distributed to beneficiaries | Patrika News

हितग्राहियों को बांटे सहायता राशि के चैक

locationहोशंगाबादPublished: Jun 14, 2018 12:16:29 am

Submitted by:

govind chouhan

असंगठित मजदूर कल्याण संबल योजना का शुभारंभ, अतिथियों ने गिनाई सरकार की योजनाएं

patrik

हितग्राहियों को बांटे सहायता राशि के चैक

पिपरिया. बुधवार को मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण संबल योजना का शुभारंभ जनपद पंचायत एवं नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया गया। पंजीकृत हितग्राहियों को शासन की योजना के तहत सहायता राशि चैक अतिथियों ने वितरित किए। वहीं मुख्यमंत्री संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना है इसमें आर्थिक रूप से कमजोर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पंजीकृत कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने कहा सरकार जनता के लिए पालक की तरह काम कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सीइओ सीपी सोनी, महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रमोद गौर ने योजना संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल दास दुदानी, ग्रामीण अध्यक्ष पुरुषोत्तम रघुवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया, नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, जपं उपाध्यक्ष अजमेर सिंह पटेल भाजपा पदाधिकारी, जनपद सदस्य मंचासीन रहे।
माहेश्वरी भवन में नपा ने किया हितग्राही सम्मेलन
बुधवार शाम नगरपालिका के तत्वावधान में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। पंजीकृत असंगठित मजदूर परिवार को शासन की योजना के तहत आर्थिक मदद के चैक बांटे गए वहीं बताया गया पंजीकृत कार्डधारी को अब २00 रुपए में बिजली मिलेगी एवं अन्य योजनाओं के तहत उन्हें लाभाविन्त किया जाएगा। विधायक ठाकुर दास नागवंशी, नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल, राजेन्द्र हरदैनिया, अनंत राम साहू, मनोज शर्मा, पार्षद हरीश बेमन, सीएमओ विनोद प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।
सिवनी मालवा में 500 हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ
असंगठित कर्मकारों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के नगर पालिका क्षेत्र में 500 हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को सहायता राशि के चैक वितरित किएगए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, मंडी अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामविलास उइके, राहुल पटेल, जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरगोविंद रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पार्षद अभिषेक शर्मा, पार्षद मालती गौर, पार्षद सुनीता लोवंशी, राजेन्द्र साध, अजीत मंडलोई, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल थे।
patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो