scriptहाल-ए-जिला अस्पताल : एक पलंग पर दो मरीज, कैसे हो इलाज | civil hospital hoshangabad latest hindi news | Patrika News

हाल-ए-जिला अस्पताल : एक पलंग पर दो मरीज, कैसे हो इलाज

locationहोशंगाबादPublished: Jun 21, 2019 12:39:20 pm

Submitted by:

sandeep nayak

अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में हैं 25 पलंग और मरीज 40, दो दिन से बैंच पर लेटाकर चल रहा मरीजों का इलाज

civil hospital hoshangabad latest hindi news

हाल-ए-जिला अस्पताल : एक पलंग पर दो मरीज, कैसे हो इलाज

होशंगाबाद। मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। लेकिन संख्या के हिसाब से मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि एक पलंग पर दो मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में मौसम के कारण बीमारों की संख्या भी बढ़ गई है। हालात यह है कि एक पलंग पर दो-दो मरीज को भर्ती करना पड़ रहा है। वार्ड की बैंच तक पर मरीज भर्ती हैं। इससे मरीजों और उनके अटेंडरों को परेशानी हो रही है। मरीज न तो करवट बदल पाते हैं और न ही नींद ले पा रहे हैं। एक को तकलीफ होती है तो दूसरा उसकी वजह से सो नहीं पाता। बैंचों पर भी मरीजों को भर्ती कर लिया गया है, इससे अटेंडर परेशान हैं।
जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में 25 पलंग हैं लेकिन यहां 40 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया मरीजों की संख्या बढऩे पर इस तरह के हालात बनते हैं।
civil hospital hoshangabad latest hindi news
पलंग छोटे, हिलना तक मुश्किल
पिपरिया निवासी धनराज पटेल और बालागंज होशंगाबाद निवासी सुनील का एक ही पलंग पर इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि पलंग छोटे हैं, एेसे में करवट भी नहीं ले पा रहे हैं। गर्मी की वजह से ज्यादा परेशानी हो रही है। हिलना तक मुश्किल है।
इस प्रकार के आए मामले
मामला 01 : पिपरिया खैरीकला के रहने वाले हरिसिंह रघुवंशी मंदिर में पूजन कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। जिससे वह घायल हो गए थे। पिपरिया अस्पताल से उन्हें मंगलवार को रेफर किया गया। दो दिन से अस्पताल के वार्ड में बैंच पर लेटे हैं। बैंच पर ही इलाज चल रहा है।
मामला 02 : डोलरिया निवासी विनोद वर्मा पेट दर्द से कराह रहे थे। परिजन उन्हें बुधवार रात 8 बजे जिला अस्पताल लेकर आए। पलंग फुल थे, स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बैंच पर लेटा दिया। यहीं बॉटल लगाकर इलाज शुरू किया। विनोद ने बताया बैंच पर लेटे-लेटे पीठ दर्द होने लगी है।
लगातार बढ़ रहे मरीज
मरीजों की संख्या बढऩे से इस तरह के हालात बन जाते है। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। नया भवन बनने के बाद ही इन समस्याओं से राहत मिलेगी।
-डा. सुधीर डेहरिया, सीएस जिला अस्पताल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो