script

congress bharat bandh on 10 september : कांग्रेसियों ने बाजार में घूमकर कराया बंद

locationहोशंगाबादPublished: Sep 10, 2018 11:17:42 am

Submitted by:

sandeep nayak

एक दिन पहले व्यापारियों से मांगा था बंद के लिए समर्थन

congress bharat bandh on 10 september latest news

congress bharat bandh on 10 september : कांग्रेसियों ने बाजार में घूमकर कराया बंद

होशंगाबाद। सोमवार सुबह से कांग्रेस का भारत बंद रहा। कई जगह हर दिन की तरह दुकानें खोली गई। जिन्हे कांग्रेसियों ने बाजार में घूम-घूमकर बंद भी कराया। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने यह भारत का किया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने संभागभर में सड़क पर घूमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दुकानदारों से समर्थन मांगते हुए शाम ४ बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की मांग की थी।
पिपरिया
भारत बंद के तहत पिपरिया में कांग्रेसियों ने कराया बाजार बंद। कांग्रेस कार्यकर्ता बाइकों से बाज़ार के मुख्य मार्गो पर घूमते रहे। कई जगह हलकी कहासुनी हुई लेकिन सुबह 10 बजे तक शांतिपूर्ण बन्द रहा। दो थानों की पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। कार्यकर्ताओ की बाइक रैली की पीछे दौड़ रही पुलिस मोबाइल।
congress bharat bandh on 10 september latest news
इटारसी
शहर में सुबह ही कांग्रेस कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक पर एकत्र हुए जहां सभी ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए बंद का समर्थन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोहागपुर
सोहागर में भी सुबह से ही बंद शातिपूर्वक रहा है। यहां कांग्रेसियों ने दोपहर १ बजे तक बंद का समर्थन मांगा है।
यह है मांग
सोमवार को राष्ट्रीय कांग्रेस के बंद के आवहन पर कांग्रेस ने जिले के साथ भारत बंद किया। कांग्रेस अब केंद्र व राज्य सरकार को पेट्रोल को जीएसटी में लाने की मांग कर रही है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ और पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में लाने के लिए बंद के लिए समर्थन मांगा है। जिसमें सभी दुकानदार आसानी से सहयोग देने के लिए तैयार हुए हैं। व्यापारियों से कांग्रेस ने शाम के शाम ४ बजे तक बंद की अपील की है। जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार ने बताया कि उनके संपर्क के अनुसार बंद के दौरान मेडिकल और पेट्रोल पंप को छोड़ा गया है। बाकि शहर की सभी दुकानें सरकार की नीतियों के खिलाफ बंद करने जा रही हैं।
एक सप्ताह में दूसरी बार भारत बंद
एक सप्ताह में दूसरी बार भारत बंद किया जा रहा है। इसके पहले एससी एसटी एक्ट के विरोध में सपॉक्स ने ६ सितंबर को भारत बंद किया था। यह बंद मिलाजुला रहा था। प्रदेश में कुछ जगह विवाद की स्थिति भी बनी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो