scriptनिकाय-पंचायत चुनाव: ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर चलाए तीर | Congress-BJP fired arrows at each other on OBC reservation | Patrika News

निकाय-पंचायत चुनाव: ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर चलाए तीर

locationहोशंगाबादPublished: May 14, 2022 12:15:27 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

narmdapuram जिले में बढ़ गई 9 नई पंचायतें, पहले 421 थी अब हो गईं 428, कम हो गए 27 वार्ड

निकाय-पंचायत चुनाव: ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर चलाए तीर

निकाय-पंचायत चुनाव: ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर चलाए तीर

नर्मदापुरम. narmdapuram त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां नर्मदापुरम जिले में बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय एवं आदेश के बाद संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव का बिगूल जल्द बजेगा। यदि कोर्ट के निर्देशों के तहत ही चुनाव होते हैं तो प्रदेश में अगले जून माह में ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों के चुनाव हो सकते हैं। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने चुनाव कराने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन और पंचायतों के वार्डों का परिसीमन भी हो चुका है। अब सिर्फ चुनाव की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। परिसीमन के बाद जिले में 7 ग्राम पंचायतों की बढ़ोतरी हुई है। पहले 421 कुल पंचायतें थी, जो अब बढ़कर 428 हो गईं है। इसके साथ ही दो पंचायतें विघटित कर दी गई है। वार्डों में भी 27 की कमी आई है। प्रशासनिक हलचल तो तेज हो गई है, लेकिन राजनीतिक स्तर पर अभी अनिश्चितता के बादल नहीं छंट पाए हैं। दोनों ही दल ओबीसी आरक्षण को चुनाव का मुद्दा बनाना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को देखें तो पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के होना है, अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस इसे सरकार के विरोध में भुनाने के मूड में दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को निकाय चुनाव में 27 फीसदी टिकिट देने की घोषणा भी कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के हवाले से कहा है कि भाजपा ओबीसी आरक्षण खत्म करने का षडय़ंत्र रच रही है, लेकिन कांग्रेस हर हाल में ओबीसी को अधिकार दिलाएगी। इधर, भाजपा सूत्रों की मानें तो वह आरक्षण के मामले में कोर्ट के निर्देशों के सहारा लेकर आगे बढ़ेगी।

निकाय-पंचायत चुनाव की वर्तमान स्थिति कांग्रेस के कारण बनी: जाटव
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर वर्तमान परिस्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी जिला कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण करने के संबंध में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रदेश सरकार पारित आदेश में संशोधन का आवेदन दायर करके पुन: अदालत से आग्रह करेगी कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ ही पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न हो। उन्होंने कहा कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराए जाने की वर्तमान परिस्थिति कांग्रेस के कारण निर्मित हुई है। मध्यप्रदेश में तो 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत चुनाव प्रतिक्रिया चल ही रही थी एवं सरकार ने इसके अंतर्गत वार्ड परिसीमन वार्डों का आरक्षण महापौर तथा अध्यक्ष का आरक्षण, मतदाता सूची तैयार करना आदि समस्त तैयारी कर ली थी। किंतु कांग्रेस आरक्षण के विरुद्ध हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट चली गई, इससे होने वाले चुनाव प्रभावित हुए एवं व्यवधान उत्पन्न हुआ। जाटव ने कहा कि भाजपा शीघ्र चुनाव कराना चाहती है। हमारी पार्टी यह भी चाहती है कि चुनाव पिछड़े वर्ग के आरक्षण के साथ हो। इस अवसर पर भाजपा के प्रसन्न हरने, सुनील राठौर, मोनिका चौकसे, हंस राय एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिले में ये बनीं नई पंचायतें
सिवनीमालवा में मकोडिय़ा, केसला में नया मल्लूपुरा, नया भाड़भूड़ एवं बांदरी, माखननगर (बाबई) में शुक्करवाड़ा फॉर्म, नया बोरी, नाया माना, सोहागपुर में गोहना देयमाल, परसाई पिपरिया को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है।

ब्लॉक – परि. के पूर्व पंचायत संख्या- परिसीमन के बाद की संख्या
सिवनीमालवा: 95 : 96
केसला : 49 : 49
नर्मदापुरम : 49 : 49
माखननगर : 61 : 64
सोहागपुर : 62 : 63
पिपरिया : 52 : 51
बनखेड़ी : 53 : 53
………………………………………………………………………….
कुल : 421 : 428
दो पंचायतें विलोपित हुईं
जिले में सोहागपुर ब्लॉक की गुरारी ग्राम पंचायत एवं पिपरिया की पगारा ग्राम पंचायत को विलोपित(विघटित) किया गया है।

एक नजर में परिसीमन के बाद पंचायतों की स्थिति
-परिसीमन के पहले ग्राम पंचायत संख्या: 421
-परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत संख्या : 428
ृ-बढ़ी और घटी पंचायतों की संख्या: 9 बढ़ी, 2 घटी
-परिसीमन के पूर्व पंचायतों की वार्ड संख्या: 7049
-परिसीमन के बाद पंचायतों की वार्ड संख्या: 7022
-बढ़ी और घटी पंचायत वार्डों की संख्या : 52 बढ़ी, 79 घटी

जनपद पंचायत की संख्या
-परिसीमन के पूर्व जनपद निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या: 130
परिसीमन के पश्चात जनपद निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या:129
-बढ़ी-घटी जनपद निर्वाचन क्षेत्र की संख्या : एक घटी

जिला पंचायत की स्थिति
-परिसीमन के पूर्व जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र संख्या: 15
-परिसीमन के पश्चात जिला पंचायत निर्वाचन क्षेज्ञ संख्या: 15
……….
ओबीसी मतदाता 51.64 फीसदी
जिले के सात ब्लॉक-जनपदों में कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 32 हजार 60 है। इसमें से पिछड़े वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 22 हजार 596 है। इस तरह मतदाताओं का कुल प्रतिशत 51.04 है।

जिले में जनपदवार मतदाताओं की स्थिति
जनपद – कुल वार्ड- कुल मतदाता- ओबीसी संख्या -प्रतिशत
माखननगर: 1038 : 86221 : 55125 : 63.93
बनखेड़ी : 813 : 75697 : 42692 : 56.4
सोहागपुर : 990 :87937 : 44805 : 50.95
पिपरिया : 915 :87452 : 39744 : 45
केसला : 889 : 84703 : 29717 : 35.08
नर्मदापुरम: 834 : 86246 : 53362 : 61.87
सिवनीमालवा:1520 : 123804 : 57151 : 46.16
…………………………………………………………………………………
कुल योग: 6999 : 632060 : 322596 : 51.04
………………………………………………………………………………….
निकाय के चुनाव में 2 लाख 88 हजार 814 मतदाता
-सात निकाय में कुल वार्डों की संख्या: 148
-मतदान केंद्रों की संख्या : 358
-कुल मतदाता संख्या : 2 लाख 88 हजार 814
-पुरुष मतदाता संख्या : 1 लाख 46 हजार 848
-महिला मतदाता संख्या : 1 लाख 41 हजार 923
-अन्य मतदाता की संख्या : 43

निकाय वार मतदाताओं की स्थिति
बनखेड़ी: 15 वार्डो में 23 मतदान केन्द्र। कुल 17 हजार 169 मतदाता। 8 हजार 926 पुरूष, 8242 महिला व 1 अन्य मतदाता।
पिपरिया: 21 वार्ड में 48 मतदान केन्द्र। कुल 39 हजार 350 मतदाता। 19 हजार 935 पुरूष, 19 हजार 411 महिला व 4 अन्य मतदाता।
सोहागपुर: 15 वार्ड में29 मतदान केन्द्र। कुल 18 हजार 510 मतदाता। 9 हजार 385 पुरूष, 9 हजार 123 महिला व 2 अन्य मतदाता।
माखननगर: 15 वार्ड में 17 मतदान केन्द्र। कुल 12 हजार 350 मतदाता। 6 हजार 370 पुरूष, 5 हजार 977 महिला व 3 अन्य मतदाता।

नर्मदापुरम: 33 वार्ड में 114 मतदान केन्द्र। कुल 10 लाख 260 मतदाता। 51 हजार 164 पुरूष, 49 हजार 89 महिला व 7 अन्य मतदाता।
इटारसी: 34 वार्ड में 97 मतदान केन्द्र। कुल 78 हजार 131 मतदाता। 39 हजार 289 पुरूष, 38 हजार 823 महिला व 19 अन्य मतदाता।

सिवनीमालवा: 15 वार्ड में 30 मतदान केन्द्र। कुल 23 हजार 44 मतदाता। 11 हजार 779 पुरूष, 11 हजार 258 महिला व 7 अन्य मतदाता।

जिले में जनपदवार मतदाताओं की स्थिति
जनपद – कुल वार्ड- कुल मतदाता- ओबीसी संख्या -प्रतिशत
माखननगर: 1038 : 86221 : 55125 : 63.93
बनखेड़ी : 813 : 75697 : 42692 : 56.4
सोहागपुर : 990 :87937 : 44805 : 50.95
पिपरिया : 915 :87452 : 39744 : 45
केसला : 889 : 84703 : 29717 : 35.08
नर्मदापुरम: 834 : 86246 : 53362 : 61.87
सिवनीमालवा:1520 : 123804 : 57151 : 46.16
…………………………………………………………………………………
कुल योग: 6999 : 632060 : 322596 : 51.04
………………………………………………………………………………..

जिले में जनपद वार मतदाताओं की संख्या
-कुल जनपदों की संख्या: 428
-कुल मतदान केंद्र संख्या: 1260
-कुल मतदाताओं की संख्या: 6 लाख 36 हजार 659
-पुरुष मतदाता की सख्या: 3 लाख 35 हजार 154
-महिला मतदाता की संख्या: 3 लाख 1 हजार 495
-अन्य मतदाता की संख्या : 10

इनका कहना है…
जिले की ग्राम पंचायत व जनपदों के परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। जैसे ही चुनाव आयोग से दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक तौर पर चुनाव की तैयारियां जारी है।
-मनोज सरियाम, सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो