scriptचुनाव के पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने दी इस्तीफे की धमकी | Congress councilor threatened to resign before the napa election | Patrika News

चुनाव के पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने दी इस्तीफे की धमकी

locationहोशंगाबादPublished: Oct 13, 2019 02:12:56 pm

Submitted by:

poonam soni

जिस जिला अध्यक्ष को पार्टी हटा चुकी उसे हटाने की कर रहे मांग

चुनाव के पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने दी इस्तीफे की धमकी

चुनाव के पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने दी इस्तीफे की धमकी

होशंगाबाद/ नपा चुनाव के लिए रविवार को होने वाली कांग्रेस की पहली बैठक के पूर्व ही एक बार फिर जिला कांग्रेस में गुटबाजी सामने आ गई है। कांग्रेस पार्षद विवेक श्रीवास्तव ने फेसबुक पर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे कपिल फौजदार को तीन दिन में नहीं हटाने पर इस्तीफे की धमकी दी है। उनके समर्थन में एक और पार्षद आ गए हैं।

इन्हें हटाकर की नई नियुक्ति
ज्ञात रहे कि कांग्रेस पूर्व में फौजदार को हटाकर टिल्लू डेहरिया को नया अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी थी, लेकिन बाद में उसे भी हटा दिया। इसके बाद से कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद खाली है। पार्टी ने फौजदार को दोबारा दायित्व देने का एेलान तक नहीं किया लेकिन वह जिलाध्यक्ष की हैसियत से काम कर रहे हैं। जिला कांग्रेस की रविवार को आईटीआई रोड स्थित गीता मैरिज गार्डन में दोपहर ढाई बजे से बैठक है।

तीनों पार्षद विरोध में
होशंगाबाद नपा परिषद में भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस के मात्र तीन पार्षद ही है। इनमें से पार्षद विवेक श्रीवास्तव में फेसबुक पर यह धमकी भरी पोस्ट की। जिस पर दूसरे पार्षद लोकेश गोगले ने यह कहते हुए समर्थन किया कि हम तैयार हैं। विवेक का कहना है कि फौजदार के नेतृत्व में पार्टी लगातार विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में हार रही है। नपा चुनाव में ही यही हाल हो सकता है, इसलिए जिलाध्यक्ष को हटाया जाए। पार्षद लोकेश गोगले का कहना है कि प्रदेश संगठन से ये स्पष्ट ही नहीं है कि वर्तमान में कौन अध्यक्ष है। इधर, पार्षद पूजा के पति अजय शर्मा का कहना है कि इस्तीफे जैसी अभी कोई बात नहीं है। यह संगठन स्तर का मामला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो