scriptकांग्रेसमय हुआ राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, सुधार के बाद छपवाए थे यह नाम | Congress leaders join state level sports competition | Patrika News

कांग्रेसमय हुआ राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, सुधार के बाद छपवाए थे यह नाम

locationहोशंगाबादPublished: Oct 20, 2019 12:57:55 pm

Submitted by:

sandeep nayak

खेल स्पर्धा समापन कार्यक्रम बना बनी राजनीति का अखाड़ा

कांग्रेसमय हुआ राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, सुधार के बाद छपवाए थे यह नाम

कांग्रेसमय हुआ राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, सुधार के बाद छपवाए थे यह नाम

होशंगाबाद/नर्मदा कॉलेज में हुए पांच दिनी 65 वीं राज्यस्तरीय शालेय स्पर्धा का समापन कार्यक्रम राजनीति का शिकार हो गया। पहले सांसद और भाजपा विधायकों के कार्ड में नाम नहीं होने पर भाजपा ने विरोध किया तो कार्यक्रम से पूर्व शुक्रवार रात में दोबारा कार्ड छपवाए। लेकिन जिन विधायकों के नाम जोड़े गए वे ही नहीं पहुंचे। अध्यक्षता के लिए विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा पहुंचे लेकिन कार्यक्रम के कांग्रेसमय होने पर औपचारिकता कर रवाना हो गए। इससे पहले कांग्रेसियों ने भी कार्यक्रम का भाजपाईकरण किए जाने पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से शिकायत की थी। इसके बाद विभाग ने कांग्रेस के पूर्व सांसद और पांच पूर्व विधायकों को विशिष्ठ अतिथि बनाया। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा था। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह, अध्यक्षता भाजपा विधायक डॉ.शर्मा और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक विजय दुबे, अम्बिका प्रसाद शुक्ला, सविता दीवान, अर्जुन पलिया और ओम रघुवंशी को बनाया गया। भाजपा के विरोध के बाद जिले के अन्य तीन विधायक विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी और प्रेमशंकर वर्मा के नाम जोड़े गए, लेकिन यह तीनों कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जबकि उनके लिए रात में ही कार्ड नए छपवाए थे। इससे पहले कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा को बुलाए जाने पर कांग्रेसियों ने शिक्षा मंत्री से शिकायत की थी। विभाग ने कांग्रेस नेताओं के न केवल नाम जोड़े बल्कि प्रमुख लोगों को फोन करके बुलाया। जब विधायक डॉ शर्मा कार्यक्रम में तय समय पर पहुंचे तो वहां कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा था। वे खिलाडि़यों से मिलकर औपचारिकता पूरी लौट गए। समापन कार्यक्रम दो बजे शुरू हुआ बच्चे इंतजार करते रहे।

आमंत्रण कार्ड में सुधार कर तीन भाजपा विधायकों को बनाया था अतिथि
65 वीं राज्यस्तरीय शालेय प्रतियोगिता के समापन के लिए कार्यक्रम एक दिन पहले संशोधित आमंत्रण कार्ड देर रात को जारी किए गए थे। पहले कार्ड में छूटे भाजपा विधायकों के नाम नए कार्ड में जोड़े गए थे। इसमें पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह और सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा का नाम जोड़ा गया है। हलांकि सांसद राव उदयप्रताप सिंह का नाम फिर भी नही ंजोड़ा गया था। इस बारे में विभाग का कहना था कि उनसे कोई बात नहीं हो सकी थी। दरअसल शिक्षा विभाग प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। लेकिन कार्ड में कांग्रेस के पूर्व विधायकों और सांसद को अतिथि बनाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो