scriptकांग्रेसी बोले, संगठन को मजबूत करना है तो भीतरघात करने वाले जिलाध्यक्ष को हटाओ | Congressmen say, to strengthen the organization, then remove the distr | Patrika News

कांग्रेसी बोले, संगठन को मजबूत करना है तो भीतरघात करने वाले जिलाध्यक्ष को हटाओ

locationहोशंगाबादPublished: Jan 21, 2019 12:46:57 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

लोकसभा चुनाव प्रभारी साजिद अली के सामने फूटा कांग्रेस नेताओं का गुस्सा, पहले जिलाध्यक्ष और इसके बाद सर्किट हाउस में हुई बैठक

congress
पत्रिका न्यूज नेटवर्क. होशंगाबाद

लोकसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस जिला संगठन में विरोध शुरू हो गया है। रविवार को लोकसभा चुनाव के प्रभारी साजिद अली के सामने कांगे्रस नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सर्किट हाउस में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार पर विस चुनाव में भीतरघात का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है तो सबसे पहले जिलाध्यक्ष को हटाओ। इससे पहले जिलाध्यक्ष के निवास पर बैठक हुई थी, जिसमें कई कांग्रेस नेताओं को नहीं बुलाने का आरोप भी लगाया गया।
कांग्रेसियों ने कहा जिलाध्यक्ष का रवैया एेसा है, जैसे कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रहे हों। एेसे संगठन नहीं चल पाएगा। सबसे पहले इनको पार्टी से हटाओ तब जाकर संगठन मजबूत होगा। कांगे्रस नेताओं ने कहा कार्यालय घर पर नहीं होना चाहिए। कांगे्रसियों ने जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार पर चुनाव में भीतरघात करने का आरोप लगाते हुए हार का जिम्मेदार बताया। यह भी बताया कि संगठन के महत्वपूर्ण लोगों को बैठक में बुलाया नहीं जाता। जिलाध्यक्ष अपनी दुकान चला रहे हैं। कांग्रेसियों ने लोकसभा प्रभारी को बताया कि वोटर लिस्ट जिलाध्यक्ष अपने पास रखकर बैठे हैं। मतदाता पुनरीक्षण का काम प्रभावित हो रहा है। इससे संगठन को नुकसान होगा।
बैठक में राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री सरताज सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, विजय दुबे काकू भाई, अंबिका शुक्ला, शरीफ राइन, नगर अध्यक्ष अजय सैनी, पंकज राठौर, प्रदेश महामंत्री राधेश्याम पटेल, प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री कमल रघुवंशी, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल अवस्थी, सतपाल पलिया सहित अन्य मौजूद थे।

बैठक में विवाद, शिकायत की
जिलाध्यक्ष के निवास पर हुई बैठक में दो कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया। सूत्र बताते हैं कि एक पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पूर्व विधायक ने अपशब्द कहे थे। जिसके बाद मामले में सर्किट हाउस में कांगे्रस नेता ने पूर्व विधायक की लिखित शिकायत लोकसभा प्रभारी से कर दी है।

इनका कहना है…

कांग्रेसियों ने संगठन संबंधी समस्याएं बताई हैं। इस सिलसिले में ऊपर बात करुंगा।
-साजिद अली, लोकसभा चुनाव प्रभारी कांग्रेस

बैठक में जिनको बुलाना था, बुलाया गया। अपनी बात रखने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। किसने क्या कहा, मैं इसमें नहीं पडऩा चाहता। मैंने अपना काम इमानदारी से किया।
-कपिल फौजदार, जिलाध्यक्ष।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो