scriptदलित संघ ने किया दिव्यांगों का सम्मान | Dalit Sangh respect Diwyangon | Patrika News

दलित संघ ने किया दिव्यांगों का सम्मान

locationहोशंगाबादPublished: Mar 15, 2016 07:11:00 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

सामाजिक संस्था दलित संघ द्वारा गत दिवस संस्था कार्यालय में
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजनों के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।

hoshngabad

Dalit Sangh respect Diwyangon


सोहागपुर। सामाजिक संस्था दलित संघ द्वारा गत दिवस संस्था कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजनों के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग तथा अपने कार्यक्षेत्रों में विशेष महारत हासिल करते हुए पहचान कायम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया है। संस्था सचिव रतन उमरे ने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में किया गया। जिसमें पहले चरण में बिलकिश तथा उत्कर्षा आवटे द्वारा उपस्थित दिव्यांग महिलाओं के उत्साहवद्र्धन के लिए जागरुकता के नजरिए से वर्कशाप का आयोजन किया गया। दूसरे चरण में मंचीय कार्यक्रम किया गया। जिसमें सरिता जायसवाल पिपरिया, प्रीति नागवंशी सोहागपुर, निर्मला साहू बनखेड़ी आदि ने संस्था के दिव्यांग उत्थान कार्यक्रमों की सराहना की तथा कहा कि विशेषकर दिव्यांग महिलाओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। अगले चरण में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में अपना नाम दर्ज कराने वाली दिव्यांग अर्चना मंडल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। संस्था संचालक जीएन आवटे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा कहा कि दिव्यांग महिलाएं अपने कार्यक्षेत्रों में सामान्य स्थितियों में कार्य करते हुए समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्हें आगे भी समाज का सहयोग मिलते रहना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो