scriptहोशंगाबाद में सुबह से छाया रहा घना कोहरा, मावठे की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन | Dense fog in Hoshangabad since morning, Mawthe rain increased the chil | Patrika News

होशंगाबाद में सुबह से छाया रहा घना कोहरा, मावठे की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

locationहोशंगाबादPublished: Jan 16, 2022 12:56:35 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा गिरकर फिर 5.4 डिग्री पर आया, सैलानी ले रहे अलाव का सहारा

होशंगाबाद में सुबह से छाया रहा घना कोहरा, मावठे की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

होशंगाबाद में सुबह से छाया रहा घना कोहरा, मावठे की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

होशंगाबाद. नर्मदांचल के सर्द मौसम में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। मावठे की बारिश भी होती रही। धुंध के कारण सड़कों पर वाहनों के आवागमन में होती रही दिक्कतें। पचमढ़ी का पारा फिर से गिरकर 5.4 डिग्री और होशंगाबाद का 11 डिग्री पर आ गया। बैतूल में रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ठिठुरन के कारण पूरा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उत्तरी भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर पूरे जिले में भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान दृश्यता कम होगी। रविवार को सुबह सड़कों पर छाई धुंध के कारण दूर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों व राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। रविवार को होशंगाबाद शहर का रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस एवं बैतूल का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिले के होशंगाबाद शहर सहित सिवनीमालवा, इटारसी, बाबई, सेमरी, सोहागपुर और पिपरिया-बनखेड़ी में घना कोहरा छाया हुआ था। बादलों के छाए रहने के कारण सूर्य देवता के लोगों को दर्शन नहीं हो सके। तापमान गिरने एवं धूप नहीं निकलने से दिन में भी ठिठुरन का अहसास होता रहा। लोग अलाव एवं हीटर के आगे ठंड से बचते नजर आए। सड़कों एवं नर्मदा घाटों सहित अन्य स्थानों पर दृश्यता की कमी आई। करीब डेढ़ सौ फीट तक कुछ दिखाई नहीं दे पा रहा था। सेठानीघाट सहित अन्य घाटों पर घना कोहरा छाए रहा। बीते चौबीस घंटों के दौरान पर्यटन नगरी पचमढ़ी के रात के तापमान में 5 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को यहां का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो कि गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ चुका है। होशंगाबाद शहर में भी 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां का रात का तापमान लगातार गिरने की संभावनाएं जताई गई है।
…..
शहर में बिजली गुल रहने से भी दिक्कतें आईं
होशंगाबाद शहर में रविवार सुबह से मेंटेनेंस के कारण दोपहर तक बिजली के गुल रहने के कारण भी लोगों को ठंडक के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बिजली कंपनी भरी ठंड के बीच बिजली सुधार कर रही है। शहर के उप नगर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंडस्ट्रीयल एरिया, कलेक्टे्रट, सेठानीघाट, कमिश्नर कॉलोनी, अंकिता नगर, आदर्श नगर, न्यास कॉलोनी, पटवारी कॉलोनी, कालिका नगर, बैंक कॉलोनी, हिंगलाज कॉलोनी, नंद विहार, वरदान गार्डन, बाढ़ पीडि़त कॉलोनी, कुलामढ़ी रोड, नवीन जेल के आसपास के क्षेत्रों सहित आधे शहर की बिजली करीब छह घंटे तक बंद रही। जिसके कारण लोग गर्म पानी नहीं कर पाए। हीटर भी नहीं चलने से ठंड से बचने में असुविधा हुई।
…….
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो