script

देवउठनी ग्यारस पर इस बार नहीं गूंजेगी शहनाई, इसलिए नहीं होंगे विवाह

locationहोशंगाबादPublished: Nov 12, 2018 07:04:10 pm

Submitted by:

poonam soni

पंचागो के अलग अलग मुहुर्त से होगें विवाह

shadi

देवउठनी ग्यारस पर इस बार नहीं गूंजेगी शहनाई, इसलिए नहीं होंगे विवाह

होशंगाबाद। इस बार देवउठनी ग्यारस पर भगवान श्री हरि विष्णु के जागनें के बाद भी शहनाई नहीं बजेगी। बताया जा रहा है कि इस बार देवउठनी ग्यारस पर चातुर्मास का समापन होगा। शहनाईयां भी नही बजेगी। ऐसा होगा देवउठनी ग्यारस के छह दिन पहले गुरु का तारा अस्त होने से। इसके चलते वैवाहिक आयोजनों का इंतजार कर रहे लोगों को खासा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं ग्यारस से पूर्व वैवाहिक कार्यक्रमों को लेकर बैंड-बाजों, बारात घरों की बुकिंग शुरू है। आचार्य के अनुसार मतमतांतर के साथ अबूझ मुहूर्त में से एक देवउठनी ग्यारस पर कुछ शादियां होंगी, जबकि कुछ पंचांग में दिसंबर माह में भी चुनिंदा मुहूर्त दिए गए हैं। देवउठनी ग्यारस दीपावली के 11 दिन बाद 19 नवंबर को होगी। इस दिन तुलसी विवाह के आयोजन होंगे। इससे पहले 12 नवंबर को गुरु का तारा अस्त होगा, जिसका उदय 7 दिसंबर को होगा। इसके बाद 16 दिसंबर को धनु मलमास लगेगा, जो मकर संक्रांति तक रहेगा। इस दौरान भी मांगलिक कार्य निषेध रहेंगे।
यह भी कहते हैं कुछ पंचांग के मुहुर्त
कुछ पंचांगों में मुहुर्त 7 दिसंबर से 16 दिसंबर के मध्य कुछ विवाह के मुहूर्त दिए गए हैं। दिसंबर में कुछ पंचांगों में 11, 12 और 13 को विवाह के मुहूर्त हैं। जनवरी 2019 में 17, 18, 22, 23, 25, 26, 29, 30 और फरवरी में 8, 9, 10, 14, 19, 20, 21 को विवाह के मुहूर्त हैं। मार्च में 7, 8, 9 और 12 तारीख को विवाह होंगे। इसके बाद 13 मार्च से 9 अप्रैल तक खरमास होने से वैवाहिक आयोजन पर रोक लग जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो