scriptDhanteras 2017 : धनतेरस के दिन घर लाएं यह दस सामान, दस हजार गुना बढ़ जाएगा भाग्य | Dhanteras 2017 Shopping Muhurat and Laxmi Ganesh Puja | Patrika News

Dhanteras 2017 : धनतेरस के दिन घर लाएं यह दस सामान, दस हजार गुना बढ़ जाएगा भाग्य

locationहोशंगाबादPublished: Oct 13, 2017 01:55:24 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

धनतेरस के दिन लोग भगवान कुबेर से धन-संपत्ति और भगवान धनवंतरी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

Dhanteras

धनतेरस

होशंगाबाद। हर कोई चाहता है कि उनके घर में हमेशा सुख-समृद्बि रहे। इसके लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। इस धनतेरस पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाए जिनको आप अपने घर लाएं तो आपका भाग्य दस हजार गुना बढ़ जाएगा। दरअसल धनतेरस के दिन कुबेर और धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन लोग भगवान कुबेर से धन-संपत्ति और भगवान धनवंतरी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इन उपाए से आपको दोनों का ही आर्शीवाद मिलेगा।

गणेश-लक्ष्मीजी की मूर्ति : इस दिन गणेश-लक्ष्मीजी की मूर्तियां खरीदना शुभ होता है। इस कारण सालभर घर में धन संपत्ति का आगमन बना रहेगा।

सोना-चांदी-पीतल : इस दिन धातु खरीदना अच्छा माना जाता है, इसलिए इस दिन आप सोना-चांदी-पीतल खरीद सकते हैं। इससे भाग्य में इजाफा होगा।
स्प्रिटिक श्रीयंत्र : इस यंत्र ? को धनतेरस के दिन जरूर खरीदें। लक्ष्मी पूजन के दिन इसकी पूजा कर इसे अपनी तिजारी में रखें, सालभर बरकत रहेगी।

झाडू़ : झाडू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन नई झाडू खरीदकर घर लाएं, इससे नकारात्मक शक्तियां घर के बाहर जाएंगी।
कोढ़ी : इस दिन घर में कोढ़ी लाने से धन के अभाव की समस्या दूर होती है। पूजा के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

शंख : शंख को सुख-समृद्बि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदे गए शंख को पूजा के समय बजाएं।
नमक : धनतेरस के दिन घर में नमक का पैकेज जरूर लाएं। दीपावली के दिन इसका भोजन में उपयोग करें।

धनिया : धनिया को धन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर में साबुत धनिया घर में लाएं। इसकी पूजा कर गमलों में रखें।
कुबेर मूर्ति : इस दिन घर में कुबेर की मूर्ति जरूर लाएं। पूजा के बाद इसे अपने पूजा घर में रखें।

दीपक : इस दिन साल में एक दिन यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन रात में उनके नाम का दीपक जलाया जाता है। इसलिए इस दिन दीपक घर में लाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो