scriptहरिमोहन शर्मा को हराकर बालकृष्ण पाटिल बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष | District advocate association | Patrika News

हरिमोहन शर्मा को हराकर बालकृष्ण पाटिल बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

locationहोशंगाबादPublished: Sep 19, 2018 11:44:14 pm

Submitted by:

sanjeev dubey

– जिला अधिवक्ता संघ के विजयी प्रत्याशियों ने शहर में निकाला जुलूस

District advocate association

हरिमोहन शर्मा को हराकर बालकृष्ण पाटिल बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

हरदा. जिला अधिवक्ता संघ की दो वर्षीय निर्वाचन की मतगणना बुधवार को संपन्न हुई, जिसमें बालकृष्ण पाटिल ने हरिमोहन शर्मा को १०६ वोटों से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर चार अधिवक्ता तथा सचिव पद पर रमेश पातुर्डे चुने गए। शाम को अधिवक्ताओं ने जोरशोर से शहर में विजयी जुलूस निकाला। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर जीते बालकृष्ण पाटिल को २१९ वोट मिले जबकि हरिमोहन शर्मा को ११३ प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के दावेदार संजय परसाई 16 9, महेश मालवीय 74, उधो सोनकर 6 7, सच्चिनंद जैसानी 26 मत प्राप्त हुए। सहसचिव पद पर विजयी हुए अजय व्यास 6 2, रामचंद्र सोनी 8 5, उपेन्द्र अग्रवाल 96 , अर्चना झूरिया 32, दीपक सोनी ने 49 वोट हासिल किए। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव अग्रवाल 214, मनीष जोशी 110 मत से विजयी हुए। ग्रंथपाल पद के लिए खड़े हुए धर्मेन्द्र राजपूत 146 , कैलाश राठौर 103, आनंद बंडावाला 75 तथा कार्यकारिणी के सदस्य पद की प्रत्याशी रेखा चौहान 218 , गोपाल जगनवार 16 2, शशीकान्त शर्मा 73, संजय सांखला 139, राकेश माली 136 , सत्यनारायण झिंझोरे 106 तथा शरद तिवारी 8 8 मत से जीते।
दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए : कलेक्टर
हरदा. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. विश्वनाथन ने विधानसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि मतदान केंद्रों पर रैम्प, व्हीलचेयर एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जाए। दोनों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी इस संबंध में की गई कार्रवाई से कलेक्टर को अवगत कराएंगे।
कोटवारों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया
हरदा। विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले कोटवारों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव में पुलिस बल का सहयोग करने वाले कोटवारों को चुनाव के दौरान त्रुटिरहित एवं प्रभावपूर्ण तरीके से कर्तव्य निष्पादन कर चुनाव को सफल बनाने संबंधी जरूरी बातें बताई गई। प्रशिक्षण में 255 कोटवार शामिल हुए। इस दौरान एसपी राजेश कुमार सिंह, डीएसपी दिनेश चौहान रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, कोतवाली टीआई दिनेश शर्मा द्वारा चुनाव के दौरान विशेष पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों के विषय में बताया गया। कोटवारों को चुनाव के पूर्व, मतदान के दौरान एवं चुनाव के बाद निभाए जाने वाले दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्हें कानून व्यवस्था योजना एवं आदर्श आचरण संहिता निवारक उपायों, प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों, चुनाव के विभिन्न चरणों में पुलिस एवं विशेष पुलिस अधिकारियों की भूमिका आदि के बारे बताया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो