scriptप्री-मानसून एक्टीविटी : रिमझिम फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत | drizling gave relief | Patrika News
होशंगाबाद

प्री-मानसून एक्टीविटी : रिमझिम फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत

शाम को जिले में हुई रिमझिम बारिश

होशंगाबादJun 14, 2019 / 07:04 pm

sandeep nayak

drizling gave relief

प्री-मानसून एक्टीविटी : रिमझिम फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत

होशंगाबाद। भीषण गर्मी से आखिरकार लोगों को लंबे समय बाद कुछ राहत मिली। शुक्रवार शाम को प्री-मानसून की एक्टीविटी से लोगों को कुछ राहत मिली। तेज और ठंडी हवाओं के साथ बादल कुछ देर तक बरसे। जिससे लोगों को तपन से राहत मिली। इसके पहले सुबह से तीखी धूप रही। दोपहर में तेज धूप का आलम यह था कि लोग अपने घरों में कैद रहे और सड़कें सूनी रहीं। लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल रहा। शाम होते ही मौसम में अचानक बदलाव और तेज हवाओं के साथ रिमझिम फुहारों गिरी। जिसका आनंद लेने के लिए लोग सड़कों पर पहुंच गए थे। वहीं तापमान में भी इसके बाद कमी दर्ज की गई।
इधर, पचमढ़ी भी भीगी
शुक्रवार शाम को जिलेभर में रिमझिम फुहारें आई। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रिमझिम फुहारें। जिसका आनंद सैलानियों ने भी लिया।

साइक्लोन का असर गिरा तापमान
अरब सागर में उठे वायु साइक्लोन की नमी वाली तेज हवा का असर होशंगाबाद जिले में नजर आया। गुरूवार को तापमान में ४ डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। तापमान में कमी से लोगों को तेज धूप से राहत मिली, मगर उमस ने परेशान किया। साइक्लोन के असर के पहले तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच चल रहा था। १२ जून को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज हुआ था मगर साइक्लोन के असर के कारण गुरूवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। लू के असर से मामूली राहत मिली।
24 जून तक आएगा मानसून : प्रदेश में मानसून एक्टिविटी भले ही चालू हो गई हो मगर जिले में अभी मानसून की सक्रियता के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने 24 जून तक ही मानूसन आने के संकेत दिए हैं। तब तक गर्मी के तेवर बरराकर रहने की बात भी विभाग कह रहा है।

Home / Hoshangabad / प्री-मानसून एक्टीविटी : रिमझिम फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो