scriptईद : नमाज के बाद घुली सेवइयों की मिठास | eid ul fitr 2018 in india news | Patrika News

ईद : नमाज के बाद घुली सेवइयों की मिठास

locationहोशंगाबादPublished: Jun 16, 2018 11:40:55 am

Submitted by:

sandeep nayak

ईदगाह पर हुई ईद की विशेष नमाज

eid ul fitr 2018 in india news

तस्वीरों में देखें ईद की नमाज

होशंगाबाद। शनिवार सुबह ईद की नमाज ईदगाह पर की गई। इसके बाद समाजजनों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं की। इसके पहले शुक्रवार रात को चांद दिखने बाद ईद मनाने की घोषणा की गई थी। शनिवार सुबह सभी समाजजन ईदगाह पहुंचे। यहां पर नमाज में अमन चैन की दुआ मांगी गई।
यह रहे नमाज के वक्त
मस्जिद वक्त
जामा मस्जिद जुमेराती 8 बजे
अकबरी मस्जिद 8.15
मस्जिद आयशा मोमिनपुरा 8.15
मोहम्मदी मस्जिद ईदगााह 8.30
सानी जामा मस्जिद 8.30
कासमी टेलीफोन एक्सचेंज 8.45
सेठ साहब वाली मस्जिद 9.00
बड़ी बजरिया
मस्जिद छोटी बजरिया- 9.15
हमीदिया मस्जिद 9.30
सब्जी मंडी
eid ul fitr 2018 in india news
इंदौरी सेवइयां पहली पसंद
ईद के लिए सेवइयां की इंदौर और भोपाल की सेवइयां की सर्वाधिक मांग है। ईद के एक दिन पूर्व बाजार में रौनक दिखी। शुक्रवार को रमजान के महीने का आखिरी जुमां था। इस ईद पर बाजार में भोपाल, इंदौर की फैनी, सेवई ने लोगो का मन मोह लिया है। इसकी मक्खन और दूध की खुशबू से लोग दुकानों पर खीचे चले आ रहे है। ईद की मुबारकबाद छोटो को ईदी और सेवई की मिठास से दी जाएगी। सेवई विक्रेता ने बताया कि ईद के नजदीक आते ही पहले से मुस्लिम समुदाय के ही नही बल्कि अन्य समाज के लोग भी सेवई की खरीददारी करने लगे थे। सेवई ३०० रूपए किलो तक मिल रही है। वहीं दूध फैनी, और सेवई 30 से 200 रूपए तक मिल रही है। शनिवार को ईद की विशेष नमाज अदा होगी।

eid ul fitr 2018 in india news
ईद में टोपियों की बढ़ी डिमांड
ईद के लिए बाजार में कई तरह की टोपियों की दुकानें भी सज गई है। इन टोपियों की खूब डिमांड की जा रही है। इसमें तुर्की, अफगानी, बाग्ंलादेशी जैसी ५० से लेकर २५० रूपए तक की टोपी हैं।

eid ul fitr 2018 in india news
इत्र से महका बाजार
मुस्लिम समुदाय में इत्र का विशेष महत्व माना जाता है। बाजार में इत्र की भी कई सारी वेरायटी आई है। जिसमें मजमुआ, जनैतुल, फिरदौन, मुशक, आईस ब्लू की डिमांड ज्यादा है जो 20 से लेकर 500 रूपए तक बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो