scriptसैलानियों के लिए यहां पर शैलचित्रों के साथ मिलेगा हरियाली का आनंद | Enjoy greenery with rock paintings in hoshangabad | Patrika News
होशंगाबाद

सैलानियों के लिए यहां पर शैलचित्रों के साथ मिलेगा हरियाली का आनंद

बड़ी पहाडिय़ा के सामने तीन एकड़ में बनेगा पार्क

होशंगाबादAug 12, 2019 / 02:58 pm

sandeep nayak

Sanjeev Srivastava sent to jail in fake registry case

administration Ignore : 3rd कर्मचारी को बना दिया 2nd क्लास अधिकारी, अब सीनियरों पर दिखाता है अकड़,administration Ignore : 3rd कर्मचारी को बना दिया 2nd क्लास अधिकारी, अब सीनियरों पर दिखाता है अकड़,Breaking_News : बांसवाड़ा-डूंगरपुर में भारी बारिश और खराब मौसम से मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त

होशंगाबाद। पर्यटकों की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी के प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा आदमगढ़ बड़ी पहाडिय़ा के सामने विभाग की जमीन पर पार्क डेवलप किया जाएगा। तीन एकड़ एरिया में बनने वाले इस पार्क का निर्माण उद्यानिकी विभाग आगरा करेगा। पार्क में फल, फूल और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के झूले भी लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले। खास बात ये है कि पार्क में पहाडिय़ा पर बने शैलचित्रों की विशेषता और उनकी पूरी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। जिससे शैलचित्रों का महत्व पता चल सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग संरक्षक सहायक विजय शर्मा ने बताया कि आदमगढ़ पहाडिय़ा के सामने विभाग की तीन एकड़ भूमि पर पार्क बनाया जाएगा। पार्क को उद्यानिकी विभाग आगरा द्वारा डेवलप किया जाएगा। इसके अलावा आदमगढ़ पहाडिय़ा में पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य निर्माण चल रहे हैं।

खास बातें : आदमगढ़ में 20 चट्टानी आश्रय चित्रकारी से सजे हैं, जो लगभग चार किलोमीटर क्षेत्र में फैले हैं। यह शैलचित्र पाषाण काल तथा मध्यपाषाण काल के हैं। शैलाश्रयों में पशु जैसे वृषभ, गज, अश्व, सिंह, गाय, जिराफ, हिरण आदि योद्धा, मानवकृतियां, नर्तक, वादक तथा गजारोही, अश्वरोही एवं टोटीदार पात्रों का अंकन है। इन चित्रों को खनिज रंग जैसे हेमेटाइट, चूना, गेरू आदि में प्राकृतिक गोंद, पशु चर्बी के साथ पाषाण पर प्राकृतिक रूप से प्राप्त पेड़ों के कोमल रेशों अथवा जानवरों के बालों से बनी कूची की सहायता से उकेरा गया है। हर साल आते हैं 50 हजार से ज्यादा पर्यटक। पहाड़ी क्षेत्र में पाषाण उपकरणों की भरमार है। वर्ष 1960-61 के दौरान हुए उत्खननों में आदमगढ़ से बड़ी मात्रा में पाषाण उपकरण मिले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो