scriptदिन में भी ठंड का अहसास, पारा आज भी लुढ़केगा | Even the cold feeling of the day, the mercury still rolls down | Patrika News

दिन में भी ठंड का अहसास, पारा आज भी लुढ़केगा

locationहोशंगाबादPublished: Dec 17, 2018 02:10:19 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

मौसम विभाग ने शीतलहर से दी बचने की सलाह

winter season

mosam

होशंगाबाद. पश्चिमी विक्षोभ से क्षेत्र में हवाओं के चलते अब दिन में भी कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि तापमान शनिवार को बहुत नीचे नहीं आया, फिर भी 14-16 किमी प्रति घंटे की र तार से चल रही हवाओं के कारण लोगों को शीतलहर जैसा अहसास होने लगा है। लोग दिन में भी सर्द हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं, वही निजी स्कूलों का समय नहीं बदलने से बच्चे और अभिभावक ठंड से परेशान हो रहे हैं।
मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार सुबह होते ही सर्दी अपना असर दिखाने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 22.9 और न्यूनतम 12.9 पर आ गया। हिमालय और पहाड़ी इलाकों में बफीर्ली हवाओं की दिशा अब मप्र, राजस्थान और उप्र की ओर हो गई है। इस कारण सर्दी में इजाफा होगा।
और गिरेगा तापमान…
मौसम वैज्ञानिक डीएस गौर ने बताया कि होशंगाबाद- इटारसी समेत पूरा मप्र इन हवाओं की चपेट में है। शाम ढलते- ढलते तापमान में गिरावट शुरू हो गया। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 22.4 डिग्री और न्यूनतम 10-11 डिग्री होने की संभावना है। रात्रि में पारा और नीचे लुढ़ककर 09 डिग्री तक आ सकता है। सुबह और शाम को हल्का धुंधलका छाया रहेगा।
सर्द हवाओं से बढ़ी चूभन
पहाड़ों में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं शरीर में चुभन पैदा कर रही हैं। कमोबेश यही हालात रात में भी रहाता है। पिछले दो दिनों से नगर में रात्रि में 11 बजे से ही सड़कें वीरान होने लगी है। शीतलहर के कारण खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं। गरीब, निर्धन, बेसहारा लोगों के लिये फुटपाथ पर रात काटना मुश्किल हो रहा है। हालांकि तापमान शनिवार को बहुत नीचे नहीं आया, फिर भी 14-16 किमी प्रति घंटे की र तार से चल रही हवाओं के कारण लोगों को शीतलहर जैसा अहसास होने लगा है। लोग दिन में भी सर्द हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं, वही निजी स्कूलों का समय नहीं बदलने से बच्चे और अभिभावक ठंड से परेशान हो रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो