scriptनई चित्रकारी पर खर्च पुरानी की देखरेख भी नहीं | Expenses on new paintings are not even maintained by old | Patrika News

नई चित्रकारी पर खर्च पुरानी की देखरेख भी नहीं

locationहोशंगाबादPublished: Jan 21, 2020 06:15:35 pm

Submitted by:

rajendra parihar

रेलवे स्टेशन परिसर में चित्रकारी करवा रही है। प्रबंधन की माने तो नए थीम पर पेंटिग करवाई जा रही है। प्रबंधन भले ही नई चित्रकारी करवा रहा हो लेकिन पहले बनाई गई पेंटिंग खस्ताहाल हो गई है।

नई चित्रकारी पर खर्च पुरानी की देखरेख भी नहीं

नई चित्रकारी पर खर्च पुरानी की देखरेख भी नहीं

होशंगाबाद. रेलवे स्टेशन परिसर में चित्रकारी करवा रही है। प्रबंधन की माने तो नए थीम पर पेंटिग करवाई जा रही है। प्रबंधन भले ही नई चित्रकारी करवा रहा हो लेकिन पहले बनाई गई पेंटिंग खस्ताहाल हो गई है। स्टेशन पर बने कार्यालयों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है लेकिन परिसर के बाहर बने पार्क भी खस्ताहाल हो गए हैं। साथ ही परिसर में लगा फाउंटेन भी बंद हो गया है।
रेलवे परिसर में बेतरतीब पार्किंग से होती है परेशानी
रेलवे स्टेशन परिसर में बेतरतीब वाहन पार्किंग से रोजाना यात्रियों को परेशानी हो रही है। परिसर में नोपार्र्किंग जोन के साथ ही विकलांग लोगों के लिए आरक्षित जगह में भी वाहन पार्क किए जाते हैं। परिसर में सबसे ज्यादा परेशानी ऑटो चालक पैदा करते हैं। सवारियों के लिए ये आटो चालक निकासी के सभी रास्तों पर कब्जा कर लेते हैं जिससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो