खेतों में लगने वाली आग से रोजाना बर्बाद हो रहे किसान
माखननगर के 215 किसानों को मिलेगी 98 लाख 83 हजार की सहायता राशि
होशंगाबाद
Updated: April 07, 2022 07:30:40 pm
नर्मदापुरम- जिले के माखननगर में विगत दिवस विभिन्न ग्रामों में आगजनी से हुई फसल नुकसानी से प्रभावित 215 किसानों को 98 लाख 83 हजार 500 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। जिला प्रशासन द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर आगजनी से प्रभावित ग्रामों का व्यवस्थित ढंग से फसल नुकसानी का सर्वे कर किसानों को शीघ्र राहत राशि स्वीकृत की गई हैं। सर्वे कार्य के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई थी। तहसीलदार माखननगर ने बताया है कि 4 अप्रेल को माखननगर के ग्राम गुढला, धानसी, खरगाबली, तमचरू, चीलाचौन, शुक्करवाडाकलां, पनवासा, भटवाड़ा के अग्नि प्रभावित 215 किसानो को उक्त सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें ग्राम गुड़ला के 55 किसानों को 27 लाख 25 हजार 331 रूपए, धानसी ग्राम के 9 किसानों को 7 लाख 46 हजार 733 रूपए, खरगावली के 2 किसानो को 12 हजार 120 रूपए, तमचरू के प्रभावित 2 किसानो को 16 हजार 500 रूपए, चीलाचौन के 13 किसानो को 6 लाख 17 हजार 619 रूपए, शुक्करवाड़ाकलां के प्रभावित 132 किसानों को 57 लाख 35 हजार 936 रूपए, पनवासा के 1 किसान को 8 हजार 340 रूपए एवं भटवाड़ा के प्रभावित 1 किसान को 21 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। तहसीलदार ने बताया है कि स्वीकृत राशि प्रभावित किसानों के खातों में अंतरित की जा रही है।
सुव्यवस्थित ढंग से की जाए जिले में गेहूं खरीदी: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह
नर्मदापुरम- जिले में सुव्यवस्थित ढंग से गेहूं खरीदी कार्य किया जाए। गेहूं खरीदी के लिए निर्धारित केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। खरीदी कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। यह निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को सिवनीमालवा में खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सिंह ने सिवनीमालवा के ग्राम धर्मकुंडी अंतर्गत पूर्वा वेयरहाउस, पारस वेयर हाउस, ग्राम झकलाय में हरि कृष्णा वेयर हाउस, कृषि उपज मंडी सिवनीमालवा एवं रामदेव वेयर हाउस आदि गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने उपार्जित गेहूं की मानक गुणवत्ता भी देखी। कलेक्टर सिंह ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानक गुणवत्ता के अनुरूप की उपज खरीदी जाए। उन्होंने केंद्रों पर बारदाना, तौल कांटा सहित अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सिवनीमालवा अनिल जैन सहित उपार्जन संबंधी अधिकारी मौजूद रहे।

भोपाल वन विहार में भीषण गर्मी और धूप के कारण चारों तरफ सूखी खांसी और सूखे पेड़ नजर आ रहे है इसके बीच हरियाली से भरे तो पेड़ अलग ही प्रतीत हो रहे है इनके आसपास वन्य प्राणी मृग और सांभर भोजन की तलाश में विचरण करते हुऐ ।,भोपाल वन विहार में भीषण गर्मी और धूप के कारण चारों तरफ सूखी खांसी और सूखे पेड़ नजर आ रहे है इसके बीच हरियाली से भरे तो पेड़ अलग ही प्रतीत हो रहे है इनके आसपास वन्य प्राणी मृग और सांभर भोजन की तलाश में विचरण करते हुऐ ।,खेतों में लगने वाली आग से रोजाना बर्बाद हो रहे किसान
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
