scriptVideo: 34 वर्षीय जवान लड़के का शव हाथ ठेले पर लेकर घूमता रहा मजबूर पिता, मदद को नहीं आए जिम्मेदार | Father walking around with dead body on son's hand | Patrika News

Video: 34 वर्षीय जवान लड़के का शव हाथ ठेले पर लेकर घूमता रहा मजबूर पिता, मदद को नहीं आए जिम्मेदार

locationहोशंगाबादPublished: Mar 28, 2020 04:40:52 pm

Submitted by:

poonam soni

मानवता हुई शर्मशार, लॉकडाउन के चलते नहीं मिला वाहन, हाथ ठेले पर बेटे का शव लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

Video: 34 वर्षीय जवान लड़के का शव हाथ ठेले पर लेकर घूमता रहा मजबूर पिता, मदद को नहीं आए जिम्मेदार

Video: 34 वर्षीय जवान लड़के का शव हाथ ठेले पर लेकर घूमता रहा मजबूर पिता, मदद को नहीं आए जिम्मेदार

शकील नियाजी,पिपरिया। जीवित और घायलों के लिए तो सरकारी गैर सरकारी वाहन उलब्ध हो जाते है लेकिन मरने के बाद शव को लाने ले जाने के लिए ने सरकारी को वाहन नही है। हादसे के दौरान सरकारी एंबुलेश शव परिवहन करने से मना कर देते है। गरीब मध्यम वर्ग इसे अवसरो खासा परेशान होता है। इसका ताजा उदाहण शनिवार को देखने को मिला परिजन मृत युवा का शव हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाते नजर आए।
बेटे का शव लेकर घूमता पिता
जयप्रकाश वार्ड निवासी 34 वर्षीय राजेन्द्र पिता मान सिंह कहार रात को सोया लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। पिता और आसपास के लोग राजेन्द्र को अस्पताल ले जाकर चैक कराने तैयार हुए तो लॉक डाउन के कारण कोई ऑटो टेम्पो नही मिला। परिजन शव को हाथ ठेले से लेकर मुख्य मार्ग होते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचे। डा.एससी साहू ने चैक उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. के अनुसार पैरलाइसिस फालिस अटैक है सामान्य मौत है। परिजन दोबारा शव को हाथ ठेले में डालकर घर ले गए।
शासन और समाजसेवी कोई नही लेता सुध
शासन प्रशासन,जनप्रतिनिध नगर को एक शव वाहन आज तक उपलब्ध नही करा सके। नगर कें अनेक समाजसेवी संगठन है जो अनेक सेवभावी कार्य करते है लेकिन शव वाहन की कमी और शर्मनाक घटनाओं को रोकने कोई वाहन क्रय करने संबंधी कोई निर्णय आज तक नही लिया गया।
इनका कहना है
शव वाहन क्रय करने का प्रस्ताव लंबित है। जल्द ही प्रस्ताव पर आगे कार्रवाई कर नगर को यह वाहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
मदन सिंह रघुवंशी,प्रशासक नगरपालिका


शव वाहन क्रय करने का प्रस्ताव लंबित है। जल्द ही प्रस्ताव पर आगे कार्रवाई कर नगर को यह वाहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
मदन सिंह रघुवंशी,प्रशासक नगरपालिका
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो