scriptबिना मास्क वाहन चलाने वालों पर ठोका जुर्माना, आठ हजार रुपए वसूले | Fines imposed on drivers driving without masks, recovered eight thousa | Patrika News

बिना मास्क वाहन चलाने वालों पर ठोका जुर्माना, आठ हजार रुपए वसूले

locationहोशंगाबादPublished: Jul 19, 2020 09:59:37 pm

Submitted by:

Manoj Kundoo

हाइवे पर मंडी नहर के पास राजस्व और नगरपालिका टीम ने की कार्रवाई, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने की सख्ती

Fines imposed on drivers driving without masks, recovered eight thousand rupees

इटारसी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना मास्क लगाए गाड़ी दौड़ाने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। राजस्व और नगरपालिका टीम ने ४० वाहन चालकों से ७ हजार ७०० रुपए जुर्माना वसूला। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढऩे के बाद प्रशासन ने अब कमर कस ली है। हाइवे ६९ पर कृषि उपज मंडी नहर मोड़ पर गुरुवार को राजस्व और नगरपालिका की टीम तैनात की गई। यहां से आने-जाने वाले ऐसे वाहन चालक जो बिना मास्क लगाए गाड़ी चलाते मिले उन पर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि यदि दोबारा बिना मास्क वाहन चलाते मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों पर २०० रुपए का चालान किया गया।
———-
कार्रवाई होते देख भागे लोग-
प्रशासन की चालानी कार्रवाई की खबर जैसे ही हाइवे से आने-जाने वालों को मिली वे दूर से ही कार्रवाई थमने का इंतजार करते नजर आए। होशंगाबाद की तरफ जाने वाले कुछ वाहन चालक तो हाइवे की बजाय सोनासांवरी बॉयपास रोड से भाग निकले।
———-
अपडाउनर्स पर होगी कार्रवाई-
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रोको टोको अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सभी शासकीय कर्मचारी अब मुख्यालय पर ही रहेंगे। यदि अपडाउन करते मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अल्टीमेटम कलेक्टर धनंजय सिंह ने दिया है।
———-
इनका कहना है…
बिना मास्क वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। हाइवे से आने-जाने वाले ४० वाहन चालकों का चालान काटा गया। वाहन चालकों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई।
-बीएल सिंघावने, आरआई नपा
बिना मास्क वाहन चलाने वालों पर ठोका जुर्माना, आठ हजार रुपए वसूले
-हाइवे पर मंडी नहर के पास राजस्व और नगरपालिका टीम ने की कार्रवाई
-कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने की सख्ती
इटारसी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना मास्क लगाए गाड़ी दौड़ाने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। राजस्व और नगरपालिका टीम ने ४० वाहन चालकों से ७ हजार ७०० रुपए जुर्माना वसूला। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढऩे के बाद प्रशासन ने अब कमर कस ली है। हाइवे ६९ पर कृषि उपज मंडी नहर मोड़ पर गुरुवार को राजस्व और नगरपालिका की टीम तैनात की गई। यहां से आने-जाने वाले ऐसे वाहन चालक जो बिना मास्क लगाए गाड़ी चलाते मिले उन पर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि यदि दोबारा बिना मास्क वाहन चलाते मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों पर २०० रुपए का चालान किया गया।
———-
कार्रवाई होते देख भागे लोग-
प्रशासन की चालानी कार्रवाई की खबर जैसे ही हाइवे से आने-जाने वालों को मिली वे दूर से ही कार्रवाई थमने का इंतजार करते नजर आए। होशंगाबाद की तरफ जाने वाले कुछ वाहन चालक तो हाइवे की बजाय सोनासांवरी बॉयपास रोड से भाग निकले।
———-
अपडाउनर्स पर होगी कार्रवाई-
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रोको टोको अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सभी शासकीय कर्मचारी अब मुख्यालय पर ही रहेंगे। यदि अपडाउन करते मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अल्टीमेटम कलेक्टर धनंजय सिंह ने दिया है।
———-
इनका कहना है…
बिना मास्क वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। हाइवे से आने-जाने वाले ४० वाहन चालकों का चालान काटा गया। वाहन चालकों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई।
-बीएल सिंघावने, आरआई नपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो