scriptBig News नर्मदा नदी में डूबे दो बच्चों की लाश मिली, एक ही परिवार के 15 लोग गए थे नहाने | Five drowned in Narmada river, two minors dead body recovered | Patrika News

Big News नर्मदा नदी में डूबे दो बच्चों की लाश मिली, एक ही परिवार के 15 लोग गए थे नहाने

locationहोशंगाबादPublished: Jun 01, 2020 04:10:47 pm

गंगा दशहरा पर स्नान करने गए थे नर्मदा तट परदो लोगों को जीवित बाहर निकाला गया, अभी भी एक लापता

Big News नर्मदा नदी में डूबे दो बच्चों की लाश मिली, एक ही परिवार के 15 लोग गए थे नहाने

Big News नर्मदा नदी में डूबे दो बच्चों की लाश मिली, एक ही परिवार के 15 लोग गए थे नहाने

होशंगाबाद। गंगा दशहरा पर मां नर्मदा नदी के घाट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नर्मदा नदी में नहाने पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों के डूबने की सूचना है। डूब रहे परिवार के सदस्यों के चिल्लाने पर दो लोगों को किसी तरह बचाया जा सका जबकि तीन को तलाशा जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दो बच्चों को भी ढूंढ निकाला। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बचाए गए दो अन्य लोगों में एक महिला की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम लापता को खोजने में जुटी है।।
Read this also: किसान रैली में भाषण देकर सुर्खियों में आर्इ थी यह लड़की, अब विद्या बालन के साथ कर रही फिल्म

DIG Arvind Saxena
डीआईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि एक ही परिवार के पंद्रह लोग नदी में नहाने गए थे। फोरलेन रोड के पास ओवरब्रिज है, यहां कोई चिंहित घाट नहीं था लेकिन परिवार के सदस्य दुर्भाग्यवश वहां नहाने चले गए थे। नहाते वक्त एक दस साल की बच्ची गहराई में नहाते नहाते चली गई। उसे बचाने के चक्कर में पांच लोग डूबने लगे। इसमें किसी तरह एक महिला समेत दो लोगों को तो तत्काल निकाला गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन गहरे पानी में डूब गए थे। डीआईजी होशंगाबाद अरविंद सक्सेना ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने तीन में दो बच्चों को भी बाहर निकाल लिया है। नदी के गहराई में चले जाने और अधिक पानी पीने की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की खोज जारी है।
Big News नर्मदा नदी में डूबे दो बच्चों की लाश मिली, एक ही परिवार के 15 लोग गए थे नहाने
दरअसल, गंगा दशहरा में पवित्र नर्मदा नदी में नहाने के लिए विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लोग स्नान करने के बाद दान-दक्षिणा वहां करते हैं। सोमवार को भी नर्मदा तट पर हजारों लोगों की भीड़ नहाने के लिए जुटी हुई है।
नर्मदा नदी के घानाबढ़ घाट पर एक परिवार के 15 सदस्य नदी में डुबकी लगाने पहुंचे थे। नहाते वक्त एक बच्ची डूबने लगी तो परिवार के लोग उसे बचाने लगे। उसे बचाने के चक्कर में परिवार के पांच सदस्य गहरे पानी में उतर गए। किसी को तैरना नहीं आता था। इसलिए सभी डूबने लगे। डूब रहा परिवार चिल्लाने लगा। इसी बीच वहां भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम व कुछ जागरुक लोगों ने नदी में डूब रही एक महिला समेत दो को तो बाहर निकाल लिया लेकिन तीन लोग नदी की धार में समा गए थे। काफी देर तक खोजने के बाद दो बच्चों की लाश नदी से निकाली गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम लापता एक अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो