scriptMp election 2018: अचानक बिकने लगे फूल, जाने क्या हैं कारण | Flowering in election season in business | Patrika News
होशंगाबाद

Mp election 2018: अचानक बिकने लगे फूल, जाने क्या हैं कारण

नेताओं को भा रही गेंदे की माला, वीआईपी बड़ी माला 1100 से 5100 रुपए तक की

होशंगाबादNov 11, 2018 / 01:16 pm

poonam soni

flowers

Mp election 2018: अचानक बिकने लगे फूल, जाने क्या हैं कारण

होशंगाबाद. आमतौर पर दीपावली पर फूल-मालाओं का बाजार गुलजार होता है। लेकिन चुनावी मौसम चलने के कारण फूल और मालाओं की डिमांड बढ़ गई है। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन शहर में सर्वाधिक फूल मालाएं बिकी। इस कारण दाम भी बढ़ गए हैं। अन्य दिनों में 30 रुपए किलो बिकने वाले फूल अब पचास रुपए किलो बिक रहे हैं। वीआईपी माला भी ग्यारह सौ रुपए से लेकर 5100 तक की है।
दिवाली के बाद भी फूलों के बाजार में तेजी बरकरार है। नेताओं के स्वागत में उपयोग होने के कारण डिमांड बढ़ गई है। सराफा चौक पर फूल-माला बिक्रेता मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि आम दिनों में वह 50-60 किलो फूल बेंच पाता था। लेकिन विधानसभा चुनाव के नामांकन के दिन एक क्विंटल फूल बेंचे। उसका मानना है कि जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आते जाएंगे और चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचेगा बिक्री तेजी से बढ़ेगी। तब दो से ढाई क्विंटल रोजाना खपत होगी। इसके लिए उसने पहले से तैयारियां कर ली हैं। फूल के साथ ही बुके भी महंगे हो गए हैं। 80 से सौ रुपए में बिकने वाला एक बुके अब 120 रुपए में मिल रहा है। फूलों के गजरे भी वजन के हिसाब से मिल रहे हैं। उसमें भी 30 से 40 रुपए तक की वृद्धि हो गई। प्रतिदिन जहां सौ से १५० गजरे बिकते थे अब ढाई सौ से तीन सौ गजरे बिक रहे हैं।

और बढ़ेंगे दाम
फूल विक्रेताओं का कहना है कि आगे दाम में और वृद्धि की संभावना है। क्योंकि सभी जगह खपत बढ़ जाने के कारण इनके दामों में बढ़ोत्तरी होगी।
यहां से आते हैं फूल
शहर में भोपाल, बाबई और आसपास के गांवों से फूल मंगाए जाते हैं। पहले से ऑर्डर मिलने पर फूलों की मांग बढ़ा दी जाती है ताकि समय पर फूल मिल सकें।

Home / Hoshangabad / Mp election 2018: अचानक बिकने लगे फूल, जाने क्या हैं कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो