scriptसंत की भविष्यवाणी : सिंह ही रहेंगे ‘सरताज, देखें वीडियो | Former bjp minister sartaj singh and bjp latest news | Patrika News

संत की भविष्यवाणी : सिंह ही रहेंगे ‘सरताज, देखें वीडियो

locationहोशंगाबादPublished: Jun 01, 2018 03:57:48 pm

Submitted by:

sandeep nayak

बोले-पार्टी बुलाकर देखी टिकट, वरना गंवा देगी विधानसभा सीट

Former bjp minister sartaj singh and bjp latest news

संत की भविष्यवाणी : सिंह ही रहेंगे ‘सरताज, देखें वीडियो

सिवनी मालवा। अपनी ही पार्टी में उपेक्षा से आहत पूर्व मंत्री एवं सिवनी मालवा के विधायक सरताज सिंह के लिए राहत भरी खबर है। जिस संत ने पहले उनके बारे में जो भविष्यवाणियां की थी, वह सच निकली। अब इसी संत ने एक बार फिर भविष्यवाणी की है कि फिर सिंह सत्ता में सरताज होंगे। उन्हें पार्टी घर से बुलाकर टिकट देगी और वे जीत भी दर्ज कराएंगे। पार्टी को अपनी रणनीति बदलना पड़ेगी।
ज्ञात रहे कि पार्टी के रवैया से दुखी होकर सरताज सिंह ने पिछले दिनों चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा कर दी है। लेकिन एक भविष्यवाणी ने अब पार्टी के साथ यहां से चुनाव लडऩे वाले नेताओं को सकते में डाल दिया है। भविष्यवाणी में कहा गया है यदि भाजपा को सिवनी मालवा की सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना है तो सरताज सिंह के लिए टिकट देना होगा। और पार्टी उनको बुलाकर ना केवल टिकट देगी बल्कि वे यहां से चुनाव में जीत भी दर्ज करेंगे। ३ साल १३ माह १३ दिन की नर्मदा यात्रा पर निकले हीरापुर धाम के महाराज सड़सुखानंद ने यह भविष्यवाणी की है।
पहले की भविष्यवाणी हुई है सच
आपको बता दें सड़सुखानंद महाराज की भविष्यवाणी पहले भी सच साबित हुई है। सडमुखानन्द ने 1996 में भी सरताज सिंह से कहा था चुनाव जीतने की बात तो छोडो, आप केन्द्र की सरकार में केबिनेट मंत्री बनेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही था। उस समय सरताज सिंह होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट से जीते थे। जबकि पार्टी नेताओं ही नेताओं ने उनका भारी विरोध किया था। और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने थे।
भविष्यवाणी में कहा- आपके बिना सीट नही निकल सकती
महाराज ने सरताज सिंह को बताया कि किसी के मुंह से आपके प्रति गलत नही निकल रहा हैं। सभी कह रहें हैं बहुत अच्छा काम कर रहा था। जिसमें सबसे ज्यादा गरीब तारीफ कर रहें हैं। समर्थकों की तरफ से चुनाव के संबंध में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि सरताज सिंह को पार्टी वाले खुद बुलाएंगे, आपके बिना सीट नहीं निकल सकती।
जानें कौन हैं सड़मुखानंद महाराज
सड़मुखानंद महाराज राज राजेश्वरी माँ त्रिपुरा सुन्दरी के उपासक और हीरापुर धाम के महाराज हैं। वह इन दिनों नर्मदायात्रा कर रहे हैं। इसको लेकर वह देश के कई स्थानों पर भ्रमण कर चुके हैं। इन दिनों वह मध्यप्रदेश के सिवनी मालवा में हैं। आपको बता दें सरताज सिंह सिवनी मालवा के विधायक हैं। जो कुछ दिन पहले ही अब चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा कर चुके हैं।

विधायक ने की मुलाकात
विधायक सरताज सिंह ने तहसील के नर्मदा तट आयपा में महाराज से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके परिजन और समर्थक भी साथ में थे। इसी दौरान महाराज ने उनके लिए भविष्यवाणी की थी जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो