scriptकांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और परिजनों पर लगाया आरोप | Former Congress chief minister accuses former BJP chief minister | Patrika News

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और परिजनों पर लगाया आरोप

locationहोशंगाबादPublished: Feb 19, 2020 01:15:16 pm

Submitted by:

poonam soni

मढ़ई में दो दिन रुककर भोपाल लौटे पूर्व सीएम

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और परिजनों पर लगाया आरोप

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और परिजनों पर लगाया आरोप

सोहागपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दो दिन मढ़ई रुकने के बाद मंगलवार को भोपाल लौट गए। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता सिंह साथ में थीं। भोपाल जाते समय मढ़ई-निभौरा मार्ग पर मीडिया से चर्चा की। लगातार हो रही रेत चोरी के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत चोरी करना शिवराज सिंह चौहान, उनके परिजन व दलालों ने सिखाई है। अब इसे कंट्रोल करने में समय तो लगेगा।
यह कहा पूर्व मुख्यमंत्री ने
मप्र से प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि अच्छी बात है तथा उन्हें कौन रोक सकता है। वहीं मप्र में कब मिलेगा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि जल्द फैसला होगा। इसके अलावा एसटीआर के बफर जोन क्षेत्र में बाघिन की सुरक्षा के नाम पर किसानों की फसल रौंदे पर कहा कि वह प्रबंधन से बात करेंगे। इस दौरान कई कांगेसी नेता भी पहुंचे। वहीं मढ़ई प्रबंधन के अनुसार सिंह ने सोमवार शाम तथा मंगलवार सुबह दो बार कोर एरिया में जिप्सी से जंगल सफारी की। सोमवार की शाम सिंह तथा उनकी पत्नी ने लगदा क्षेत्र में काफी समीप से तेंदुआ देखा।
गैस ऐजेंसी का भी कहा
इधर माखन नगर में भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आजाद गैस एजेंसी पर स्वागत किया। जनपद पंचायत से गैस एजेंसी तक वाहन रैली निकाली। मंच पर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सीख दी कि मुझे फूल माला पटाखे यह सब पसंद नहीं है ना ही कोई मुझे इनसे प्रभावित कर सकता है ऐसा सुनते ही पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक दुबे बोले हुजूर आगे से अब ऐसा नहीं होगा अब यह सब आज से बंद।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो