पूर्व विधायक गिरजिाशंकर शर्मा रहे साथ में
सिन्हा के साथ पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा भी मौजूद रहे। सभा के दौरान सिन्हा ने लोगों से कहा कि यदि वे सोहागपुर से चुनाव लड़ें तो जनता उन्हे जरूर जिताए, चाहे वह पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े या फिर स्वयं चुनाव लड़ें।
सोहागपुर में जनजागृति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा शिरकत करने के लिए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पुराने थाने के पीछे रानी लक्ष्मीबाई मंच पर हो रहा है।
नर्मदा महाविद्यालय के सामने मुलाकात
सिन्हा सोहागपुर जाते समय कुछ देर के लिए नर्मदा महाविद्यालाय के पास कुछ देर के लिए रुके। जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद
प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था। लोगों को 30 दिसंबर तक का समय दिया गया कि वह अपने पुराने नोट को बदल लें। मोदी सरकार के इस फैसले का कई विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही किया था। इसके बाद से लंबे समय तक नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहती थी। इस दौरान कई पार्टियों ने लंबे समय तक इसका विरोध भी किया था। यह विरोध आज भी जारी है।