script

पूर्व मंत्री सरताज ने किया सीएम शिवराज सिंह का अपमान, देखें वीडियो

locationहोशंगाबादPublished: Jun 14, 2018 05:58:17 pm

मुख्यमंत्री का भाषण चलता रहा, वे नहीं आए, भड़के भाजपा नेता

Former minister Sartaj made humiliating CM Shivraj Singh

पूर्व मंत्री सरताज ने किया सीएम शिवराज सिंह का अपमान, देखें वीडियो

सिवनीमालवा। मंत्री पद छिनने के बाद भाजपा के वरिष्ठ विधायक सरताज सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपमान करके चर्चा में आए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, खुद भाजपा के नेता आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री का भाषण चलता रहा और जानबूझकर पूर्व मंत्री सरताज सिंह कार्यक्रम में नहीं आए, जबकि वह मुख्य अतिथि थे। जैसे ही सीएम का भाषण खत्म होने वाला था, वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इससे क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। भाजपा का दूसरा गुट खुलेआम वरिष्ठ विधायक सरताज सिंह पर हमले कर रहा है।
वे समय के पाबंद हैं, फिर क्यों नहीं आए
सिवनी मालवा विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम में सरताज सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया था लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे। इस पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी दयाल यादव ने उन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरोप लगाते हुए कहा कि वैसे तो विधायक सरताज सिंह हर कार्यक्रम में समय पर पहुंच जाते हैं। किसी में भी लेट नहीं होते, फिर मुख्यमंत्री का भाषण सुनने क्यों नहीं समय पर आए। यादव ने कहा कि इस तरह उन्होंने मुख्यमंत्री का अपमान किया है।
क्या था कार्यक्रम
पूरा प्रदेश बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के शुभारंभ का लाइव टेलीकास्ट देख रहा था, इस दिन सिवनी मालवा में भी कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें मुख्यमंत्री का लाइव भाषण का प्रसारण हुआ। लेकिन यहां सरताज के समय पर नहीं पहुंचने से बवाल हो गया। वह करीब 1.30 बजे पहुँचे। जब मुख्यमंत्री के लाईव टेलीकास्ट भाषण का समापन हो गया था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से रखा गया था जो पूरे प्रदेश में एक साथ आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम में समय पर शामिल हुए थे। लेकिन सिवनीमालवा के विधायक सरताज सिंह ने मुख्यमंत्री का अपमान किया है जो वो प्रदेश के मुखिया के शुभारंभ कार्यक्रम के भाषण के समापन पर पहुँचे है।
यह भी लगे आरोप
यादव ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में विधायक का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। पिछले वर्षों नगर के जय स्तम्भ चौक पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत की मल्टी पार्किंग बनाए जाने की योजना थी। जिसका भूमि पूजन पूर्व नपा अध्यक्ष के कार्यकाल में विधायक सरताज सिंह द्वारा किया गया था। लेकिन नपा अध्यक्ष बदलाने के बाद विधायक ने 7 लाख रुपये विधायक निधि से देकर लोक निर्माण विभाग से उस भूमि पर ब्लॉक और फेंसिंग कार्य करवाकर महत्वकांक्षी मल्टी पार्किंग योजना को ध्वस्त कर दिया।
ट्राफिक के कारण हुई देरी
भोपाल से आने में समय तो लगता है, रास्ते में ट्राफिक के कारण देर हो गई। मल्टी पार्किंग योजना को ध्वस्त करने वाले आरोपों के वीडियो को में देखता हूँ फिर कुछ कहूंगा।
सरताज सिंह, विधायक सिवनीमालवा

ट्रेंडिंग वीडियो