scriptMakar Sankranti: गधे पर सवार होकर आएगी संक्रांति, लोगो के लिए शुभकारी | Gandharva par sawar hokar aayegi sankranti | Patrika News

Makar Sankranti: गधे पर सवार होकर आएगी संक्रांति, लोगो के लिए शुभकारी

locationहोशंगाबादPublished: Jan 08, 2020 07:39:23 pm

Submitted by:

poonam soni

मकर संक्रांति पर काम करने से मिलेगा पुण्य लाभ

Makar Sankranti

Makar Sankranti

होशंगाबाद। मकर संक्रांति इस वर्ष गंदर्भ वाहन पर सवार होकर आएगी। शास्त्रों के अनुसार यह जनता के लिए शुभकारी रहेगा। उनके नए कार्यों की शुरुआत होगी। ज्योतिषाचार्य पं. मुरलीधर व्यास ने बताया कि 15 जनवरी को सुबह 8 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस वर्ष संक्रांति का वाहन गंदर्भ है। इसके माघ महीने में आने से प्रजा सुखी रहेगी। पूर्णा तिथि यानि पंचमी, दसमी व पूर्णिमा में से पंचमी को यह पर्व आने से समाज धनधान्य से परिपूर्ण रहेगा। बुधवार का दिन रहने से जनता में सुख, राजा में सदभाव व उपज में वृद्धि रहेगी। पर्व काल में शोभन योग आने से प्रजा धनधान्य से सुखी रहेगी।
उत्तरायण हो जाएगा सूर्य
मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण हो जाएगा। यह देवताओं का प्रिय बताया गया है। अगले छह महीने यानि मिथुन संक्रांति तक सूर्य इसी स्थिति में रहेगा। इसके बाद दक्षिणायन होगा। सूर्य के उत्तरायण होने पर मुंडन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आदि कार्य किए जाते हैं।
यह कार्य जरूर करें मकर संक्रांति पर
तिल के तेल की मालिश
तिल का स्नान
तिल का अघ्र्य
तिल का दान
तिल का होम
तिल का भोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो