scriptइनको मिले राष्ट्रपति पुरस्कार ने बढ़ाया शहर का मान | girl scout day today | Patrika News

इनको मिले राष्ट्रपति पुरस्कार ने बढ़ाया शहर का मान

locationहोशंगाबादPublished: Mar 11, 2019 10:03:38 pm

गल्र्स स्काउट-डे आज

girl scout day today

इनको मिले राष्ट्रपति पुरस्कार ने बढ़ाया शहर का मान

होशंगाबाद। कठिन समय में सेवा का पर्याय बन चुकी गल्र्स स्काउट ने शहर का मान बढ़ाया है। होशंगाबाद की तीन गल्र्स स्काउट के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। यह संस्था राष्ट्र और समाज सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक उच्चकोटि की नैतिकता व योग्यता का विकास किया जाता है। होशंगाबाद से अब तक तीन गाइड प्रियंका द्विवेदी, कादाम्बरी दीवान और कशिश अथोट्र को राष्ट्रपति प्रमाण पत्र मिल चुका है। इन्होंने स्कूल के साथ शहर का भी मान बढ़ाया है। स्काउटिंग की शुरुआत 1907 मेंब्रिटिश सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल ने की थी।
स्काउट एवं गाउड की शिक्षा

1. स्काउट विश्वसनीय होता है। 2. स्काउट वफादार होता है। 3. स्काउट सबसे मिश्र एवं प्रत्येक दूसरे स्काउट का भाई होता है।
4. स्काउट विनम्र होता है।

5. स्काउट पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है।
6. स्काउट अनुशासनशील होता है और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में सहायता करता है।
7. स्काउट साहसी होता है।
8.़स्काउट मितत्ययी होता है।

9.़ स्काउट मन, वचन और कर्म से शुद्ध होता है।

सेवा के लिए करते हैं जागरुक
गर्मियों में ट्रेनों यात्रियों की प्यास बुझाने रेलवे स्टेशन पर जल शिविर लगाकर ठंडा पानी पिलाते हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रूवेला मीजल्स के टीकाकरण के लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। बांद्राभान जैसे बड़े धार्मिक मेलों में व्यवस्था बनाने के साथ श्रद्धालुओं की मदद करते हैं। इतना ही नहीं शासन की अन्य योजनाआें का भी लोगों को लाभ दिलाने के लिए जागरुक करते हैं।….
सरकारी नौकरी में महत्व नहीं
स्काउट गाइड के प्रति विद्यार्थियों का रूझान लगातार घट रहा है। सरकार उन्हें संगोष्ठियों, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य गतिविधियों में तो आगे करती है, लेकिन रेलवे को छोड़कर अन्य नौकरियों में कोई लाभ नहीं दिया जाता है।
2018-19 में इतने बच्चे
राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट गाइड 03 राज्यस्तर 19

द्वितीय सोपान 71 36
तृतीय सोपान 27 07 यहां लगे राष्ट्रीय कैंप

होशंगाबाद 16
बैतूल 09

हरदा 01
मचपढ़ी 01

स्काउट गाउड को बचपन से ही अनुशासन की शिक्षा दी जाती है। उन्हें सेवा और कर्तव्य के पद पर आगे बढऩा सिखाया जाता है ताकि वह आदर्श नागरिक बन सके हैं। अनुशासन और समाज सेवा के कारण रेलवे की नौकरी में भी उन्हें लाभ मिलता है। फंड की कमी के कारण कुछ दिक्कत आती है।
-बीएल चौरे, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गाइड
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो