script15 साल की लड़की हुई गर्भवती, फिर हुआ यह खुलासा, उड़ गए होश | Girlfriend got gangrap, pregnant pregnant | Patrika News
होशंगाबाद

15 साल की लड़की हुई गर्भवती, फिर हुआ यह खुलासा, उड़ गए होश

खेल-खेल में दोस्तों ने किया ऐसा कांड, आठ महीने तक चला सिलसिला

होशंगाबादJun 13, 2018 / 04:15 pm

बृजेश चौकसे

Rape in Room

Rape in Room

सिवनीमालवा। एक पंद्रह साल की लड़की गर्भवती हो गई और उसे इसका पता ही नहीं चला। जब पेट दर्द की शिकायत पर डाक्टर ने चेक किया तो यह खुलासा हुआ। यह सुनकर उसके माता-पिता के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। पहले तो उन्हें डाक्टर की बात पर यकीन ही नहीं हुआ लेकिन फिर बेटी ने जो कहानी बताई, उसे सुनकर होश उड़ गए।
खेल-खेल में ठहर गया गर्भ
वह अपने हम उम्र दोस्तों के साथ खेलती थी। खेल-खेल में ही दोस्तों ने ऐसा कृत्य कर दिया कि वह गर्भवती हो गई। उसके पेट में एक-दो नहीं बल्कि चार माह का गर्भ पल रहा था। यह खुलासा उस समय हुआ जब तेज पेट दर्द होने पर माता-पिता अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने कहा कि उसके पेट में चार माह का गर्भ है।

आठ माह से दोस्त कर रहे थे गैंग रेप
दरअसल 15 साल की इस नाबालिग के साथ उसके ही हम उम्र दो लड़कों ने गैंग रेप किया था, जिसकी उसने परिजनों को जानकारी नहीं दी थी। उसे भी पता नहीं चला कि वह गर्भवती हो गई है। उसे लगा कि किसी अन्य कारण से पेट में दर्द हो रहा है। अस्पताल में खुलासा होने के बाद उसे पता चला कि इस कारण गर्भवती हुई है। उसके साथ पिछले आठ महीने से गैंगरेप हो रहा था। लेकिन वह डर के कारण किसी को नहीं बता रही थी। पेट में दर्द होने पर माता-पिता डाक्टर के पास ले गए, तब हुआ गर्भवती होने खुलासा.
शिकायत पर प्रकरण दर्ज
मंगलवार शाम को परिजनों ने पीडि़त नाबालिग के साथ थाने पहुंचकर मामला की शिकायत की। शिकायत पर दोनों के खिलाफ 376 डी पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर गांव के ही दो नाबालिगों पर मामला दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा होने के बाद से दोनों लड़के फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार वह भी नाबालिग हैं। उन्हें सुधार गृह में रखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो