scriptसरकार ने किसानों के खाते में डाले २०८ करोड़, बैंककर्मी हड़ताल पर | Government deposits 208 crores in farmers' accounts, bankers strike on | Patrika News

सरकार ने किसानों के खाते में डाले २०८ करोड़, बैंककर्मी हड़ताल पर

locationहोशंगाबादPublished: Jun 12, 2018 01:39:40 pm

Submitted by:

sanjeev dubey

नहीं निकाल पा रहे पैसा, जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों की बढ़ी परेशानी

hadtaal

सरकार ने किसानों के खाते में डाले २०८ करोड़, बैंककर्मी हड़ताल पर

होशंगाबाद. जिले के ६० हजार ९१३ किसानों के खाते में शासन से २६५ रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से २०६.८७ करोड़ की बोनस राशि स्थानांतरित की है। शासन ने भले ही किसानों के खाते में राशि स्थानांतरित की हो लेकिन किसान अब अपनी राशि निकाल नहीं पाएंगे। दरअसल जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने ७वें वेतनमान की मांग पर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से अब सहकारी बैंक में भुगतान करने के लिए कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन सभी कर्मचारियों ने बैंक के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों कहा कि जब तक प्रदेश सरकार उन्हें ७वें वेतनमान का लाभ नहीं देती वे काम पर नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बैंक अन्य दैनिक कार्यों के साथ ही मूंग खरीदी भी प्रभावित होगी।
किसानों को नहीं मिल पाएगा लाभ- किसान आंदोलन से पूरा कर्ज माफ होने की उम्मीद में अधिकतर किसानों से मुख्यमंत्री कृषक ऋण समाधान योजना का लाभ नहीं लिया। वहीं कुछ किसान ऋण जमा करने के लिए बोनस राशि के इंतजार में थे। अब कर्मचारियों की हड़ताल से ऋण जमा नहीं करने वाले किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। सहकारी बैंक को जिले में अभी भी १७ हजार ७८५ किसानों से ८६ करोड़ २५ लाख ४१ हजार २६ रुपए वसूल करना हैं। ऐसे में अब बोनस राशि मिलने के बाद यदि किसान मूलधन की राशि जमा करने बैंक जाता भी है तो उसकी राशि जमा नहीं होगी। योजना की अंतिम तिथि १५ जून है। अब १५ जून तक मूलधन की ५० प्रतिशत राशि जमा नहीं करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
इनका कहना है…
&शासन जब तक बैंक कर्मचारियों को ७वें वेतनमान का लाभ नहीं देता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल से बैंक के सभी कामकाज ठप हो गए हैं। इससे मूंग खरीदी भी प्रभावित होगी।
केपी मालवीय, जिलाध्यक्ष, सहकारी बैंक कर्मचारी संघ

ट्रेंडिंग वीडियो