दरअसल कंट्रोल दुकानों से राशन लेने के लिए आधार से लिंक कराना जरूरी है। यह १ जुलाई के पहले ही करना है। ऐसा नहीं होने पर उपभोक्ताओं का राशन बंद कर दिया जाएगा। शासन ने अगले महीने से आधार लिंकअप उपभोक्ताओं को ही राशन वितरण के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को समय सीमा से पहले समस्त उपभोक्ताओं आधार से लिंक कराने निर्देश दिए हैं। पीडीएस में राशन वितरण में पारदर्शिता लाने मंत्रालय ने राशन उपभोक्ताओं के लिए पाइंट ऑफ सेल मशीन में आधार लिंकअप अनिवार्य कर दिया है।
जिले में अब भी कई ऐसे लोग हैं जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं। इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया है। और जानकारी के अभाव में इधर उधर भटकते रहते हैं इसलिए ऐसे परिवारों के सामने राशन का संकट हो सकता है।
शासन ने आधार लिंकअप करने के लिए समस्त सेल्समैनों को आदेशित किया है। जिन उपभोक्ता के आधार लिंक नहीं है उन्हें इसी माह राशन दुकान पर जाकर लिंक कराना होंगे। अभी बीस फीसदी उपभोक्ताओं के आधार लिंक नहीं हुए हैं। बनखेड़ी में ही यह स्थिति है।
आशीष बाथम, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी