scriptगुजरात के कांट्रेक्टर ने रेशम केंद्र से कपड़ा व राशि हड़प ली, केस दर्ज | Gujarat contractor grabbed cloth and money from silk center, case darj | Patrika News

गुजरात के कांट्रेक्टर ने रेशम केंद्र से कपड़ा व राशि हड़प ली, केस दर्ज

locationहोशंगाबादPublished: Oct 15, 2021 12:13:23 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

5.35 लाख रुपए की राशि का किया गबन, सरकारी वस्त्र को बेच दिया, राशि भी नहीं लौटाई,रेशम केंद्र प्रबंधक की रिपोर्ट पर देहात थाना ने आरोपी पर धारा 406 आईपीसी का केस दर्ज किया है।

गुजरात के कांट्रेक्टर ने रेशम केंद्र से कपड़ा व राशि हड़प ली, केस दर्ज

गुजरात के कांट्रेक्टर ने रेशम केंद्र से कपड़ा व राशि हड़प ली, केस दर्ज

होशंगाबाद. जिला रेशम केंद्र मालाखेड़ी रोड से गुजरात के संजय हलारी नामक कांट्रेक्टर ने रेशमी का कपड़ा सिलाई व पेंटिंग के लिए लिया था, लेकिन वापस नहीं किया। अनुबंध बतौर ली गई सरकारी राशि भी हड़प ली। रेशम केंद्र प्रबंधक की रिपोर्ट पर देहात थाना ने आरोपी पर धारा 406 आईपीसी का केस दर्ज किया है। शासकीय राशि गबन करने के प्रकरण में प्रबंधक ने बताया है कि सिल्क फेडरेशन मालाखेड़ी द्वारा विभिन्न वस्त्रों के सिलाई एवं प्रिंटिंग का कार्य कराया जाता है। वर्ष 2016 में संजय हलारी निवासी अहमदाबाद से रेशम वस्त्रों की सिलाई/प्रिंटिंग कर वापस फेडरेशन को लौटाने का अनुबंध किया गया था। अनुबंध के अनुसार वस्त्र सिल्क फेडरेशन से दिया जाना था एवं वस्त्रों की सिलाई डिजाइन विभाग द्वारा दिये अनुसार की जाना थी, सिलाई निर्धारित दर अनुसार विभाग को अदा करनी थी। संजय हलारी को विभाग द्वारा 24 लाख 77 हजार 638 रूपए का 8174.48 मीटर कपड़ा उपलब्ध कराया जाकर एवं उसकी सिलाई के 8 लाख 7 हजार 50 रूपए संजय हलारी के बैंक एकाउंट नंबर के माध्यम से राशि का भी अग्रिम भुगतान किया गया था।

5.35 लाख रुपए की राशि का किया गबन
संजय हलारी ने कपड़ा एवं सिलाई का पैसा मिलने के बाद से ही कपड़ा सिलाई में हीलाहवाली करने लगा। इस दौरान रेशम विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार उससे संपर्क किया गया, परन्तु संजय हलारी हमेशा आश्वासन देता रहा तथा कोरोना महामारी का हवाला देकर शीघ्र काम करने का कहता रहा। कोरोना समाप्त होने के बाद पुन: 8 अक्टूबर 2020 को अहमदाबाद पहुंचकर उससे संपर्क किया गया तो उसके निवास पर कोई कपड़ा नहीं मिला। तब रेशम विभाग के अधिकारी ने पुलिस में शिकायत की बात की तो उसने 7904.10 कपड़ा वापस किया एवं शेष कपड़ा शीघ्र लौटाने का आश्वासन दिया, परन्तु आज दिनांक तक शेष 270.38 मीटर कपड़ा वापस नहीं किया है और न ही सिलाई के लिए ली गई अग्रिम राशि में से शेष 5 लाख 35 हजार 600 रूपए वापस किये हैं।

सरकारी वस्त्र को बेच दिया, राशि भी नहीं लौटाई
आरोपी संजय हलारी द्वारा शासकीय वस्त्र को इधर-उधर कर अन्यत्र कही विक्रय कर दिया एवं एडवांस की राशि हड़प ली। आरोपी संजय हलारी पिता धीरजलाल हलारी से 5 लाख 35 हजार 600 रूपए एवं 270.38 मीटर कपड़ा जिसकी कीमत 1 लाख 1 हजार 731 रूपए है के गबन पर पुलिस थाना देहात होशंगाबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीआई अनूप सिंह नैन ने बताया कि आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो